ट्रेंडिंग
Tiger woods Vanessa trump Love Story: टाइगर वुड्स ने अपनी नई प्रेमिका के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने तस्वीरें शेयर कर बताया कि वह किसको डेट कर रहे हैं.
गोल्फ की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी टाइगर वुड्स (Tiger woods) अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वह मॉडल से लेकर एक्ट्रेस तक काफी लड़कियों से इश्क लड़ा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर वुड्स का 120 से ज्यादा महिलाओं के साथ अफेयर रहा है. लेकिन अब वह एक नई महिला के साथ रोमांस कर रहे हैं. यह महिला को आम नहीं, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक्स बहू है.
टाइगर वुड्स ने नई प्रेमिका वैनेसा ट्रंप (Vanessa Trump) के साथ अफेयर को लेकर खुलासा किया है. गोल्फ खिलाड़ी ने बताया कि वो डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पूर्व पत्नी वैनेसा ट्रंप को डेट कर रहे हैं. वुड्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में टाइगर वुड्स और Vanessa Trump एक-दूसरे के बाहों में नजर आ रहे हैं. साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लव इज इन द एयर. तुम्हारे साथ जीवन बेहतर है.'
पहली तस्वीर में टाइगर वुड्स और वैनेसा ट्रंप साथ खड़े नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में वुड्स के गले लगकर वैनेसा लेटी हुई है. Vanessa 5 बच्चों की मां है, जो डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से हैं.
30 दिसंबर 1975 को कैलिफोर्निया (अमेरिका) में जन्में 120 से ज्यादा महिलाओं के साथ अफेयर रहा है. लेकिन शादी उन्होंने सिर्फ 5 महिलाओं से की थी.
Love is in the air and life is better with you by my side! We look forward to our journey through life together. At this time we would appreciate privacy for all those close to our hearts. pic.twitter.com/ETONf1pUmI
— Tiger Woods (@TigerWoods) March 23, 2025
टाइगर वुड्स की पहली शादी साल 2004 में मॉडल एलिन नॉर्डेग्रेन (Elin Nordegren) के साथ हुआ था. लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी. 2010 में दोनों का तलाक हो गया था. नॉर्डेग्रेन से टाइगर से दो बच्चे हैं. जिनका नाम सैम एलेक्सिस वुड्स और चार्ली एक्सेल वुड्स हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.