Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: ट्रक देखकर बेहोशी का नाटक करने लगी बकरियां, नौटंकी देख आ जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इन बकरियों की एक्टिंग को देखकर यूजर्स खूब ठहाके लगा रहे हैं.

Viral Video: ट्रक देखकर बेहोशी का नाटक करने लगी बकरियां, नौटंकी देख आ जाएगी हंसी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानवरों के फनी तो कभी-कभी खतरनाक वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं. जानवर कभी अपने डरावने अंदाज से लोगों को डराते हैं तो कभी अपनी मजेदार हरकतों से लोगों को खूब हसांते हैं. फिलहाल इंटरनेट पर बकरियों का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में इन बकरियों की एक्टिंग को देखकर सभी ठहाके लगा रहे हैं. 

वीडियो में चार बकरियां मजे से घास खाती हुई दिख रही हैं तभी इनके पास एक पार्सल का ट्रक आकर खड़ा हो जाता है. जब ट्रक इन बकरियों के पास से निकलता है तो ये सारी बकरी भागने लगती है और थोड़ी ही दूर जाकर सारी बकरी एक साथ नीचे गिर जाती हैं और बेहोश होने का नाटक करने लगती हैं. बकरियों के इस तरह बेहोशी का नाटक करने का वीडियो यूजर्स को खूब हंसा रहा है. 

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर जा रहा था हाथी, हो गई थकान तो करने लगा बस में चढ़ने की कोशिश

वायरल वीडियो को ViralHog नाम के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वायरल वीडियो को अब तक 55 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. बकरियों की इस तरह फनी अंदाज में एक्टिंग करने वीडियो पर यूजर्स के फनी रिएक्शन्स आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Black Apple: 5 से 8 साल में एक बार उगता है ये सेब, कीमत की वजह से कहलाता है ब्लैक डायमंड

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement