Advertisement

UP: खुद के बच्चे नहीं थे तो रिक्शेवाले ने मनाया बकरी के बच्चे का बर्थडे

राजा का बकरी के बच्चों के साथ बड़ा ही खास रिश्ता है. वह दिन की दिहाड़ी कर जब भी लौटते हैं तो इनके साथ वक्त बिताते हैं.

UP: खुद के बच्चे नहीं थे तो रिक्शेवाले ने मनाया बकरी के बच्चे का बर्थडे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक शख्स ने बकरी के बच्चों का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया. बकरी के बच्चों की इस बर्थडे पार्टी में पहले इन बच्चों को तिलक लगाया गया और फिर इन्हें माला पहनाकर इनका केक काटा गया. ये पार्टी कोई ऐसी वैसी पार्टी नहीं थी पार्टी में केक, डीजे और दावत सभी का इंतजाम किया गया था. बकरी के बच्चों के इस जन्मदिन में न सिर्फ उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने वाला परिवार शामिल हुआ था बल्कि पूरा मोहल्ला इस जश्न में शामिल हुआ. लोगों ने पहले दावत खाई फिर डीजे में जमकर डांस भी किया. 

अपनी बकरी के बच्चों का जन्मदिन मनाने वाले इस शख्स का नाम राजा है. राजा उत्तर प्रदेश में बांदा जनपद के काशीराम कॉलोनी में रहता है. राजा पिछले कई सालों से रिक्शा चलाने का काम करता है. राजा और उनकी पत्नि की शादी को कई साल हो चुके हैं लेकिन सालों बाद भी उनकी कोई औलाद नहीं है. पिछले साल जब उनकी बकरी ने बच्चों को जन्म दिया तो इन्होंने खूब जश्न मनाया और अब एक साल का होने पर उनका बर्थडे भी सेलिब्रेट किया. अब यह इन बच्चों को ही अपनी औलाद की तरह पालते हैं. राजा ने इन बच्चों का नाम चुन्नू-मुन्नू रखा है.

ये भी पढ़ें - Alert! जानलेवा हैं ये 8 पेड़-पौधे, इलाज न मिले तो मर भी सकता है आदमी

राजा रिक्शा चलाकर घर आने के बाद इन बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हैं और इन्हें रिक्शे में बैठाकर सैर भी करवाते हैं. बकरी के बच्चों का जन्मदिन मनाने के बाद राजा खबरों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी राजा की ये कहानी खूब वायरल हो रही है. यूजर्स इनका बेजुबान जानवरों के लिए प्यार देखने के बाद इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: OMG! नशे के लिए मेंढक चाट रहे हैं अमेरिका के लोग, नेशनल पार्क ने दी वार्निंंग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement