Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News: बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए बांग्लादेश से तैरकर भारत आई लड़की

महिला की पहचान कृष्णा मंडल के रूप में हुई है. कृष्णा और अभिक मंडल की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई और वह एक दूसरे के प्यार में पड़ गए.

Viral News: बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए बांग्लादेश से तैरकर भारत आई लड़की
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्यार के लिए आप किस हद तक जा सकते हैं ? यह बात आपने सुनी तो कई बार होगी लेकिन हद से गुजरने वाले कम ही दिखाई देते हैं. इस बात बांग्लादेश की एक लड़की ने सच कर दिखाया है. अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए वह बांग्लादेश से तैरकर भारत आ पहुंची. पढ़कर हैरान रह गए ना? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 साल की लड़की ने अपने 'प्रेमी' के लिए इतनी दूरी तैरकर पार की. लड़की ने सुंदरबन के जंगलों को भी पार किया. इसके अलावा, उसने अपनी जान जोखिम में डालकर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करके कानून तोड़ा. 

महिला की पहचान कृष्णा मंडल के रूप में हुई है. कृष्णा और अभिक मंडल की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई और वह एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. अभिक से मिलने के लिए कृष्णा ने पानी के रास्ते भारत में घुसने का प्लान बनाया. पुलिस सूत्रों का दावा है कि कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरबन में प्रवेश किया था जो रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए लोकप्रिय है.

यह भी पढ़ें: अब अपने पेट्स से बात कर सकेंगे मालिक, Israel के वैज्ञानिकों ने बनाई अद्भुत मशीन

सुंदरबन पहुंचने के बाद, वह अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए एक और घंटे तक तैरती रही. वह अपने बॉयफ्रेंड अभिक से मिली और फिर कोलकाता के कालीघाट मंदिर में शादी के बंधन में बंध गई. कृष्णा को बीते सोमवार को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सूत्रों का दावा है कि कृष्णा को अब बांग्लादेश उच्चायोग (Bangladesh High Commission) को सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़ें: एक महीने में 2 बार Pregnant हो गई महिला, 6 मिनट के अंतराल में दिया जुड़वा बच्चों को जन्म  

यह पहली बार नहीं है जब किसी ने अवैध रूप से सीमा पार की हो. कुछ महीने पहले एक बांग्लादेशी किशोर अपनी पसंदीदा चॉकलेट खरीदने के लिए सीमा पार तैरकर आया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमान हुसैन तैरकर भारत में अपना पसंदीदा चॉकलेट बार लेने के लिए सीमा पार कर गए. किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement