Advertisement

Funny Video: पैरों से स्कूटी रोकने की कोशिश कर रही थी 'पापा की परी', ऐसा हो गया हाल

वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "सारी गलती कार वाले की थी, कोई दीदी को कुछ नहीं कहेगा."

Funny Video: पैरों से स्कूटी रोकने की कोशिश कर रही थी 'पापा की परी', ऐसा हो गया हाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सड़कों पर रोजाना बहुत से हादसे होते रहते हैं. कई हादसे बहुत खतरनाक होते हैं तो वहीं कुछ घटनाएं ऐसी होती है कि जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है. सड़कों पर रैश ड्राइविंग करने और स्टंटबाजी के बहुत से मामले सामने आते रहते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के 'हैवी ड्राइवर' के वीडियो वायरल होते रहते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे कोई 'हैवी ड्राइवर' तो कोई 'पापा की परी' बता रहा है.

वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने पैरों को सड़क पर घसीटते हुए स्कूटी चला रही है. जैसे ही वह चौराहे के पास पहुंचती है तो ब्रेक की जगह अपने पैरों से स्कूटी रोकने की कोशिश करती है. अब भला स्कूटी पैरों तो रुकने से रही तो स्कूटी की एक गाड़ी से टक्कर हो जाती है. हालांकि इस एक्सीडेंट में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी को चोट नहीं आई. वीडियो को पीछे से बाइक पर आ रहे लड़कों ने रिकॉर्ड किया है जो अब बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें - महिला ने ठुकरा दी करोड़ों की डील, मॉल के लिए नहीं बेचा अपना घर

ये भी पढ़ें - साइंटिस्ट को मिली 3,800 साल पुरानी कंघी, जूं मारने के लिए होती थी इस्तेमाल

वीडियो क्लिप को mr.khansab06 नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. 7 लाख 35 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'सारी गलती कार वाले की थी, कोई दीदी को कुछ नहीं कहेगा.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement