Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

लाडली ने ट्रेन में किया ऐसा काम, देखते ही आग बबूला हुए लोग, 21 सेकंड का ये वीडियो हुआ वायरल

Viral News: लड़की ट्रेन में सिगरेट पीती नजर आ रही है जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी क्लास लगा दी है.

लाडली ने ट्रेन में किया ऐसा काम, देखते ही आग बबूला हुए लोग, 21 सेकंड का ये वीडियो हुआ वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय रेल (Indian Railways) को आम आदमी के लिए सबसे बेहतरीन सफर का साधन माना जाता है. यह सार्वजनिक क्षेत्र का परिवहन है. ऐसे में लोगों को नियमों को पालन करना भी काफी जरूरीर होता है लेकिन आए दिन लोगों के ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें वे नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं. अब एक लड़की  का वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें वह सिगरेट पीती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर लड़की की काफी आलोचना हुई है. 

दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो सामने आय़ा है जिसमें एक लड़की बिना किसी डर के ट्रेन के अंदर सिगरेट फूंकती दिख रही है. इस दौरान उसके आस पास काफी लोग भी बैठे हुए दिख रहे हैं लेकिन लड़की को किसी प्रकार कोई डर नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि किसी भी शख्स ने लड़की को टोका तक नहीं है. 

पाकिस्तानी लड़की को घरवालों ने सोने में तोला, वजन से ज्यादा गोल्ड किया बेटी के नाम, देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में कई सारे लोग बैठे हुए हैं, कुछ सीटों पर तो कुछ नीचे फर्श पर ही बैठ गए हैं. वहीं एक लड़की भी खड़ी है और मजे से सिगरेट के कश लगाए जा रही है. जानकारी के मुताबिक यह नजारा टाटा कटिहार ट्रेन का है और बताया जा रहा है कि सिगरेट फूंकती पापा की ये परी आसनसोल में चढ़ी थी.

पाकिस्तानी मास्टरशेफ में दुकान से बिरियानी लेकर पहुंची लड़की, गुस्से से तमतमाई जज बोलीं 'बाहर निकल जाओ' 

गौरतलब है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Parmana93518260 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. आईडी से शेयर किया गया है. महज 21 सेकंड का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement