Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

वंदे भारत ट्रेन के सर्विंग ट्रे पर बैठ फोन चला रही थी लड़की, VIDEO देख आग बबूले हुए लोग, जानें पूरा मामला

वायरल वीडियो में एक लड़की खाने और लैपटॉप आदि रखने के लिए लगे ट्रे पर बैठी हुई दिखाई दे रही है और उसे ट्रे के टूटने की बिल्कुल चिंता नहीं है.

वंदे भारत ट्रेन के सर्विंग ट्रे पर बैठ फोन चला रही थी लड़की, VIDEO देख आग बबूले हुए लोग, जानें पूरा मामला

वंदे भारत ट्रेन में सर्विंग ट्रे पर बैठी लड़की

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कई बेहतरीन सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में रहती है. लेकिन इस बार इसके चर्चा में रहने का कारण जान आप भी आश्चर्यचकित हो सकते हैं. दरअसल हाल ही में वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक लड़की का वीडियो सामने आया है जिसमें वो सीट के पीछे लगे ट्रे पर बैठी हुई दिखाई दे रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मात्र 3 सेकेंड का है जिसमें एक लड़की खाने और लैपटॉप आदि रखने के लिए लगे ट्रे पर बैठी हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में लड़की ट्रे पर बैठने के साथ अपने दोनों पैर को सीट पर रखी हुई दिख रही है और अपने फोन में कुछ चेक करती हुई और सामने बैठी लड़की से बात करती हुई नजर आ रही है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि लड़की को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि उसके इस तरह बैठने से ट्रे टूट सकता है और वह घायल भी हो सकती है.

बता दें कि यह वीडियो कटरा से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का है और इसे 5 मार्च, 2023 को शाम 6:11 बजे ट्रेन के ही एक यात्री ने बनाया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेन को सिर्फ बाहर से नहीं बल्कि अंदर से भी नुकसान हो सकता है जिसके लिए ऐसे यात्री जिम्मेदार होंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement