Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Z+ सुरक्षा में सड़क पर कुत्ते की सवारी करती दिखी बच्ची, Viral Video देख बोले लोग, 'ये है असली अभेद सुरक्षा!'

Viral Video: मुंबई की सड़कों से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोग चौंक गए हैं. वीडियो में दिख रहा है मानो यह बच्ची किसी Z+ सुरक्षा में सड़क पार कर रही है, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Latest News
Z+ सुरक्षा में सड़क पर कुत्ते की सवारी करती दिखी बच्ची, Viral Video देख बोले लोग, 'ये है असली अभेद सुरक्षा!'
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: कुत्ते इंसानों के सबसे भरोसेमंद साथी माने जाते हैं, क्योंकि वे हमारी भावनाओं और इरादों को गहराई से समझते हैं. मुंबई की सड़कों पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में एक छोटी बच्ची सड़क पर आवारा कुत्ते की पीठ पर बैठकर बड़ी शान से सवारी करती दिख रही है. कुत्ते भी ऐसा बर्ताव कर रहे हैं मानो ये उनकी रोज की आदत हो. आसपास के कई आवारा कुत्ते इस बच्ची के साथ सुरक्षा की तरह चलते हैं, जैसे किसी VIP की Z+ सुरक्षा व्यवस्था हो. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए और इसे ‘असली अभेद सुरक्षा’ का उदाहरण बता रहे हैं.

सुरक्षा में तैनात हैं कुत्ते

मुंबई की सड़कों पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में लगभग 5-6 साल की बच्ची आवारा कुत्ते की पीठ पर बैठकर बड़ी आराम से सड़क पार करती दिख रही है. ये कुत्ता न सिर्फ उसे आराम से उठा कर ले जा रहा है, बल्कि उसके आस-पास कई अन्य आवारा कुत्ते भी लड़की के साथ चल रहे हैं, जो मानो उसकी सुरक्षा में तैनात हों. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची पूरी तरह निश्चिंत होकर कुत्ते पर बैठी है और सड़क पर गुजरने वाली कारों और राहगीरों को नजरअंदाज कर अपनी सवारी का मजा ले रही है. कुछ कार चालकों की हैरानी भी वीडियो में साफ झलकती है, लेकिन बच्ची को इन बातों की परवाह नहीं है. यहां तक कि बच्ची कार वाले को हाथ से इशारा करती हुई आगे बढ़ने का संकेत भी देती है.

यहां देखें वीडियो 

सोशल मीडिया पर इसे ‘bollywindow’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां कैप्शन में इसे ‘VIP एंट्री विद Z+ सिक्योरिटी’ बताया गया है. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bolly Window (@bollywindow)


यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav को हो गया प्यार, इस अंदाज में किया सरेआम ऐलान, जानें कौन हैं उनकी Girlfriend


 

इंसान का सबसे करीबी साथी

लोग इस वीडियो को देखकर दंग रह गए हैं कि कैसे आवारा कुत्ते इतने प्यार और विश्वास से बच्चे को पीठ पर बैठाकर सड़क पार करवा रहे हैं। आमतौर पर आवारा कुत्तों के हमले की खबरें सुनने को मिलती हैं, लेकिन इस वीडियो ने उनकी दोस्ताना और सुरक्षात्मक भावना का एक अलग पहलू दिखाया है. कुत्तों की यह वफादारी और इंसानों के साथ उनका गहरा जुड़ाव फिर से साबित करता है कि वे सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि इंसान के सबसे अच्छे दोस्त और सच्चे सुरक्षा कवच हैं. यही वजह है कि इन्हें इंसान का सबसे करीबी साथी माना जाता है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement