Advertisement

Viral Video: किताब पढ़ रही थी लड़की, गोद में रेंगने लगा खतरनाक सांप

सांप का लम्बा और मोटा शरीर देखकर ही कोई भी डर जाए लेकिन ये लड़की मजे से इस सांप के शरीर को सहलाती हुई नजर आ रही है.

Viral Video: किताब पढ़ रही थी लड़की, गोद में रेंगने लगा खतरनाक सांप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर बहुत सारे खतरनाक वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियज तो इतने खतरनाक होते है कि इनकी एक झलक से ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. एक ऐसे ही खतरनाक सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. अक्सर छोटे मोटे सांप को देखकर ही लोग डर के मारे कांपने लगते हैं. ऐसे में इस लम्बे और खतरनाक सांप का वीडियो यूजर्स के रोंगटे खड़े करने वाला है. वीडियो में लड़की जिस तरह सांप के साथ पेश आ‌ रही है, उसे देखकर आपका सिर चकरा जाएगा.

वीडियो में लड़की एक पार्क में बैठी हुई किताब पढ़ रही है. लड़की की गोद में से एक बहुत बड़ा सांप रेंगता हुआ आगे बढ़ रहा है. इस सांप का लम्बा और मोटा शरीर देखकर ही कोई भी डर जाए लेकिन ये लड़की मजे से इस सांप के शरीर को सहलाती हुई नजर आ रही है. सांप भी इस लड़की पर कोई हमला नहीं करता है. लड़की के इतने खतरनाक सांप को सहलाने के वीडियो को देखने के बाद यूजर्स दंग रह गए हैं.

ये भी पढ़ें - 1 बोतल 'दारू' की कीमत 65 करोड़, फिर भी खरीदने की लगी है लाइन!

वायरल वीडियो को snake._.world नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 32 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. 2 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है.

ये भी पढ़ें - Viral Video: खेलते-कूदते नन्हें हाथी से हुई भूल, अपनी ही सूंड पर रख लिया पैर, आगे जो हुआ...

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement