Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

अचानक कड़की बिजली ने खत्म किया लड़की के Reels का करियर, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की Reels बनाने के लिए डांसिंग स्टेप्स को करने की कोशिश करती है. तभी बिजली कड़क जाती है.

अचानक कड़की बिजली ने खत्म किया लड़की के Reels का करियर, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Viral Reels

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर इन दिनों ज्यादातर युवाओं में इंस्टाग्राम रील या यूट्यूब शॉर्ट्स बनाने की होड़ है. कई बार आप ब्लॉगर्स को अजीबोगरीब जगहों और एक्टिविटी करते हुए रील्स बनाते हुए देखा होगा. ये इसलिए ऐसा करते हैं ताकि उनका वीडियो वायरल हो सके. यही वजह है कि लोग डांस के लेटेस्ट ट्रेंड्स रील्स बनाने की कोशिश करते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पहली बार रील्स बनाने के लिए डांस स्टेप शुरू करती है, तभी बिजली कड़क जाती है.

इंस्टाग्राम पर बारिश के मौसम में बरसो रे, छम छम, और टिप टिप बरसा पानी जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गानों पर देसी लड़कियों को अक्सर नाचते हुए देखा जाता है. यह लड़की भी अपनी छत पर एक ऐसा ही रील रिकॉर्ड की कोशिश कर रही थी, तभी बिजली कड़क जाती है और डरकर लड़की गिर जाती है.

ये भी पढ़ें - Viral Video: नारियल तोड़ने की ये टेक्नीक है बेजोड़, पहले सीखिए...फिर कहिएगा थैंक्यू

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - कुत्ते ने दिया बकरी के बच्चे को जन्म! नजारा देख हैरत में हैं लोग

जब वह बारिश में डांस कर रही थी तब गड़गड़ाहट के साथ जोर से आई आवाज ने लड़की को डरा दिया. इसके साथ ही बच्ची गीली फर्श पर फिसल कर गिर गई. वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक मिल चुके हैं. नेटिज़न्स ने क्लिप को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कई यूजर्स पोस्ट के कमेंट बॉक्स में हंसी वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement