Advertisement

Video: छेड़छाड़ से तंग आकर चलते ऑटो से कूदी लड़की, CCTV में कैद हुई घटना

लड़की तेज रफ्तार ऑटो से कूद जाती है. उसे बीच सड़क पर पड़ा देख लोग इसकी मदद के लिए आते हैं. एक बाइकवाले ने उसे उठाकर संभाला.

Video: छेड़छाड़ से तंग आकर चलते ऑटो से कूदी लड़की, CCTV में कैद हुई घटना
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नाबालिग लड़की के साथ एक ऑटो ड्राइवर छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था. लड़की इस ऑटो ड्राइवर के इरादे समझ गई और खुद को बचाने के लिए चलते ऑटो से कूद पड़ी. लड़की के ऑटो से कूदने का वीडियो घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को दो घंटे के अंदर ही पकड़ लिया. आरोपी की पहचान सय्यर अकबर हमीद के रूप में की गई है. नाबालिग लड़की ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह ट्यूशन के बाद उस्मानपुरा इलाके से ऑटो रिक्शा लेकर घर जा रही थी. तभी ऑटो ड्राइवर ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी जिस वजह से वह ऑटो से कूद गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की तेज रफ्तार ऑटो से भीड़भाड़ वाली सड़क पर कूद जाती है. आस-पास मौजूद लोग इसकी मदद के लिए आगे आते हैं और कई गाड़ियां भी मदद के लिए रुकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे जूते के लिए दाव पर लगा दी जान, ट्रेन के आते ही...

तेज रफ्तार ऑटो से कूदने की वजह से लड़की के सिर पर चोट लगी जिसके बाद इसे अस्पताल में एडमिट कराया गया. आरोपी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ औरंगाबाद के क्रांति चौक पुलिस स्टेशन में पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: OMG! दवा समझकर एप्पल आईपॉड निगल गई महिला, पेट में बजने लगे गाने 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement