Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: बेटी ने अस्पताल में आखिरी सांसें ले रहे पिता को पिलाई शराब, वजह जान लोगों ने की तारीफ

लड़की को ऐसा करने की वजह से पहले सोशल मीडिया पर बहुत गालियां पड़ रही थीं लेकिन जैसे ही लोगों को असल वजह पता चली सभी ने खूब तारीफ की.

Viral: बेटी ने अस्पताल में आखिरी सांसें ले रहे पिता को पिलाई शराब, वजह जान लोगों ने की तारीफ
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया की रहने वाले पेनेलोप इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि पिता के लिए किया गया उनका एक काम उन्हें सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना देगा. दरअसल पेनेलोप ने अपने मरते हुए पिता को शराब का एक पेग पिलाया था. वह डॉक्टर्स और नर्स से छिपकर रम और कोल्ड्रिंक की बोतल अस्पताल लेकर गई थी. उसने इंजेक्शन में भरकर अपने पिता को एख पेग पिलाया.

जब पेनेलोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पहले तो लोगों ने उसे खूब सुनाया लेकिन वजह जानने के बाद उसकी खूब तारीफ भी की. दरअसल उसने अपने पिता की आखिरी इच्छा का सम्मान करते हुए  उन्हें पेग पिलाया था. उसने बोतल खोली और सिरींज में कुछ बूंदें भरकर अपने पिता को टेस्ट करवाया. पेनेलोप कहती हैं कि उसने केवल टेस्ट करवाया था वह भी इसलिए क्योंकि यह उनके पिता की आखिरी इच्छा थी.

यह भी पढ़ें: Dhoom स्टाइल में चोरी, स्कूल से ले उड़े कीमती सामान, ब्लैकबोर्ड पर लिखा अपना फोन नंबर

father last wish

जब पेनेलोप ने पिता को रम पिलाई तो उसने स्वाद को लेकर कहा कि टेस्ट अच्छा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पेनेलोप ने लिखा, अपने पिता को दूसरी दुनिया में भेजने से पहले एक आखिरी ड्रिंक शेयर करते हुए. तब तक के लिए जबतक हम वापस ना मिल जाएं. अलविदा ओल्ड मैन. लव यू.

यह भी पढ़ें: Viral Video: करंट से तड़प रही थी गाय, दुकानदार ने जान की बाजी लगा यूं बचाया

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement