Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

पंखा ठीक करने आया था इलेक्ट्रीशियन, लड़की को दे गया दिल का 'कंरट', वायरल हो रही अजब प्रेम की गजब कहानी

Viral Video: वायरल वीडियो में लड़की बता रही है कि उसके घर का पंखा खराब हो गया था. घरवालों ने पंखा ठीक करने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया. जिसे देखते ही उसे प्यार हो गया.

Latest News
पंखा ठीक करने आया था इलेक्ट्रीशियन, लड़की को दे गया दिल का 'कंरट', वायरल हो रही अजब प्रेम की गजब कहानी

पंखे बनाने वाले से लड़की ने रचाई शादी

Add DNA as a Preferred Source

प्यार कब और किससे हो जाए ये कहना मुश्किल है. क्योंकि यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया होती है, जो समय और परिस्थितियों पर निर्भर करती है. प्यार किसी खास समय या जगह को नहीं देखता है. ऐसा ही एक मामला बिहार के नालंदा से सामने आया है. जहां पंखा ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन पर एक युवती दिल दे बैठी. यह मामला बिहार के नालंदा का बताया जा रहा है. यह अनोखी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

वायरल वीडियो में लड़की बता रही है कि उसके घर का पंखा खराब हो गया था. घरवालों ने पंखा ठीक करने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया. लड़का जब पंखा ठीक घर पहुंचा तो उसे देखते ही लड़की इम्प्रेस हो गई. लड़की ने बताया कि उस दौरान तो वो उससे बात नहीं कर पाई, लेकिन दूसरी बार जब वह आया तो बातचीत शुरू हो गई और धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई.

युवती ने बताया कि वह उसने काफी दिन तक नहीं बताया कि वह उससे प्यार करती है. लेकिन ऐसा आया जब दोनों ने प्यार का इजहार किया और समाज की परवाह किए बगैर शादी कर ली.

लव स्टोरी का वीडियो हो रहा वायरल

कपल की लव स्टोरी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की इलेक्ट्रीशियन युवक के साथ शादी के फेरे ले रही है. वहीं, पंखा ठीक करने वाले युवक ने कहा कि लड़की ने पंखा ठीक कराने के बहाने से उससे नंबर लिया था, फोन पर लंबी-लंबी बात करती थी.

सोशल मीडिया एक्स पर @MithilaWaala नाम के अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जबकि 2,000 से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement