Advertisement

Viral Video: महंगा पड़ा पंगा, दूसरे को लात मारने के चक्कर में बाइक से गिरी लड़की

यूजर्स ने लिखा लड़की को अपने बुरे काम का इंस्टेंट फल मिल गया. वीडियो कब और कहां की है इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है.

Viral Video: महंगा पड़ा पंगा, दूसरे को लात मारने के चक्कर में बाइक से गिरी लड़की
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बुरे कर्मों का फल हमेशा बुरा ही होता है. हालांकि कभी लोगों को अपने कर्मों की सजा मिलने में समय लगता है तो कई बार लोगों को तुरंत ही इसकी सजा मिल जाती है. हाल ही में एक चोर का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसे फोन छीनकर भागने की सजा तुरंत ही मिल गई थी और उसकी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई. एक ऐसा ही वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल‌ हो‌ रहा है जिसमें एक लड़की को अपने बुरे काम की तुरंत सजा मिल गई.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार लड़की दूसरी बाइक पर बैठी लड़की लात मारने की कोशिश कर रही है. तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर जाती है. उसके बाद बाइक चला रहा लड़का उसे उठाने के लिए बाइक रोकता है. वीडियो को पीछे से आ रही कार से रिकॉर्ड किया गया है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो‌ रहा है.

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: चोरी करके भागा ही था कि भगवान ने दी इंस्टेंट सजा, वीडियो देखकर हो जाएगा यकीन

वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है. लोगों के वीडियो पर बहुत से रिएक्शन आ रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा लड़की को अपने बुरे काम का इंस्टेंट फल मिल गया. वीडियो कब और कहां की है इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कश्मीर में हुई बर्फबारी, देखें वादियों का खूबसूरत वीडियो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement