Advertisement

Girl smoking cigarette video: सिगरेट फूंकते हुए चिकन बनाने वाली लड़की ने खोला मुंह, बताया क्यों जलाई मनुस्मृति?

प्रिया दास ने बताया कि वह नही नॉनवेज खाती और न ही सिगरेट पीती है. उन्होंने विरोध दर्ज कराने के लिए उस दिन चिकन पकाया और सिगरेट पी थी.

Girl smoking cigarette video: सिगरेट फूंकते हुए चिकन बनाने वाली लड़की ने खोला मुंह, बताया क्यों जलाई मनुस्मृति?

manusmriti Controversy

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक लड़की सिगरेट पीते हुए मनुस्मृति को जला रही है. साथ में वह चूल्हे पर चिकन भी पका रही है. इस वीडियो को लेकर खूब बवाल हो रहा है. इस लड़की नाम प्रिया दास है, जो बिहार के शेखपुरा की रहने वाली है. प्रिया ने आज तक से बात करते हुए बताया कि वह आरजेडी के महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव हैं. साथ ही प्रिया ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने मनुस्मृति को क्यों जलाया?

प्रिया दास ने बताया कि वह नॉनवेज नहीं खाती और न ही सिगरेट पीती है.  उन्होंने विरोध दर्ज कराने के लिए उस दिन चिकन पकाया और सिगरेट पी थी. प्रिया ने कहा कि उन्होंने 500 रुपये में मनुस्मृति खरीदी थी. मनुस्मृति में ऐसी कई बात लिखी हैं जो इंसान और महिलाओं को लेकर सही नहीं हैं. इसमें लिखा है कि अगर महिला धू्म्रपान करती है तो उसे कई प्रकार के दंड दिए जा सकते हैं. न्याय करने से पहले संबंधित लोगों की जाति पता लगाने की भी बात लिखी है.

ये भी पढ़ें- सत्यनारायण मंदिर में गूंजा 'कबूल है, कबूल है', कहां और कैसे हुआ ऐसा मुस्लिम निकाह, पढ़िए पूरी बात

प्रिया ने कहा कि इस किताब में जो बातें लिखी गई हैं वो कुछ लोगों पर अत्याचार करने जैसी हैं. इस किताब का एक-एक पन्ना जला देना चाहिए. साथ ही दलित लोगों को भी इस मनुस्मृति का विरोध करना चाहिए.  उन्होंने कहा कि समाज में जितनी भी कुरीतियां हैं वो सब मनुस्मृति की वजह से हैं. फिर चाहे शादी की रीति-रिवाज हो या महिलाओं से संबंधित अन्य चीज. बालासाहेब ने भी मनुस्मृति को जलाया था.

ये भी पढ़ें- 150 किमी की स्पीड से दौड़ रही थी कार, सामने आ गया टोल बूथ, देखें दिल दहलाने वाला हादसे का VIDEO

मेरा मकसद सिगरेट पीने का नहीं
प्रिया ने कहा मेरा मकसद ये नहीं की लोगों को सिगरेट पीना चाहिए. मैनें सिगरेट इसलिए पी क्योंकि मैं महिलाओं के लिए बात कर रही थी. बता दें कि मनुस्मृति जलाकर सिगरेट पीते और चिकन पकाते हुए प्रिया दास का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. लोगों ने मनुस्मृति जलाने को गलत बताया था. वहीं कुछ लोगों ने प्रिया के सिगरेट पीने और चिकन बनाने का भी विरोध किया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement