Advertisement

Viral Video: बच्ची ने टीचर से की मम्मी की शिकायत, रोते हुए बोली 'मम्मी दौड़ा-दौड़ाकर मारती हैं'

वायरल वीडियो में बच्ची के चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. बच्ची के इस तरह शिकायत करने के अंदाज को देख कर यूजर्स खूब ठहाके लगा रहे हैं. 

Viral Video: बच्ची ने टीचर से की मम्मी की शिकायत, रोते हुए बोली 'मम्मी दौड़ा-दौड़ाकर मारती हैं'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर बहुत सारे फनी और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. बच्चों के वीडियो भी इंटरनेट यूजर्स को खूब पसंद आते हैं. कभी बच्चों की फनी और मजेदार हरकतें हंसाने का काम करती है तो कभी इन बच्चों के वीडियोज यूजर्स को भावुक कर देते हैं. इस बार एक छोटी सी बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक क्यूट बच्ची रोते हुए टीचर से अपनी मम्मी का शिकायत कर रही है. इस बच्ची के रोते हुए शिकायत करने का क्यूट अंदाज आपको हंसा देगा देगा. 

वायरल वीडियो में बच्ची टीचर के सामने खड़ी हुई है. टीचर बच्ची से रोने की वजह पूछते हुए कहती है कि 'मम्मी क्या करती है' जवाब में बच्ची कहती है कि ‘मम्मी मुझे मारती है’. बाद में बच्ची बताती है कि मम्मी मुझे दौड़ा-दौड़ाकर मारती हैं. वायरल वीडियो में बच्ची के चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक है. बच्ची के इस तरह शिकायत करने के अंदाज को देख कर यूजर्स खूब ठहाके लगा रहे हैं. 

 

ये भी पढ़ें - 52 हजार का कोट पहन 2 लाख की ट्रॉली में घूमता है कुत्ता, लग्जरी लाइफस्टाइल सुनकर रह जाएंगे हैरान

बच्ची के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर meemlogy नाम के यूजर ने शेयर किया है वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'अरे छोटू'. वायरल वीडियो को 55 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और करीब 2,500 लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर यूजर्स के बहुत सारे रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'बच्चे मन के सच्चे', एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा 'वीडियो देखने के बाद मम्मी और मारेंगी'. 

ये भी पढ़ें - Funny Video: नहीं दिए चिप्स तो आदमी के बाल खींचने लगा लंगूर, मजेदार वीडियो वायरल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement