Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: 'उई अम्मा' गाने पर लड़की ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, लोग बोले- वाह भाई क्या लचक है...

Girl Dance Video Viral:उई अम्मा गाने पर स्टेज पर लड़की जिस तरह डांस मूव्स दिखाया, उसने सबको दीवाना बना दिया. लड़की की एनर्जी और डांस मूव्स देख हर कोई हैरान रह गया.

Latest News
Viral Video: 'उई अम्मा' गाने पर लड़की ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, लोग बोले- वाह भाई क्या लचक है...

girl dance viral video  

Add DNA as a Preferred Source

आज कल सोशल मीडिया का जमाना है. इस पर हर दिन आपको हजारों वीडियो वायरल होते हुए मिल जाएंगे. लेकिन कुछ वीडियो ऐसी होंगी जो आपका ध्यान अपनी ओर आक्राशित करेंगी. ऐसा ही एक वीडियो नोएडा अमेठी यूनिवर्सिटी की लड़की का वायरल हो रहा है. फेयरवेल फंक्शन के दौरान लड़की ने ऐसा डांस किया कि पूरे स्टेज को हिलाकर रख दिया.

वायरल वीडियो में लड़की ‘आजाद’ फिल्म के 'उई अम्मा' पर डांस कर रही है. इस गाने का क्रेज लोगों में बहुत है. इंटरनेट पर इस गाने पर ढेरों डांस वीडियो आपको मिल जाएंगे. लेकिन इस लड़की ने जो डांस किया उसने पूरे स्टेज को आग लगा दी.

स्टेज पर लड़की जिस तरह डांस मूव्स दिखा रही है. उसने सबको दीवाना बना दिया है. लड़की की एनर्जी और गाने के बोल के अकॉर्डिंग डांस मूव्स लोगों की दिलों की धड़कन बढ़ा देते हैं.

वीडियो जमकर हो रहा वायरल 
इस वीडियो को आप भी देखें तो नजर हटा नहीं पाएंगे. इतना ही नहीं लड़की खुद की परफॉर्मेंस के साथ अपनी टीम को भी लीड करती नजर आ रही है. लोग उठ-उठकर युवती का डांस देख सीटी बजा रहे हैं. 

इस वीडियो को अब तक 1.2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. जबकि यूजर्स जमकर शेयर और कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वाह भाई क्या लचक है. डांस हो तो ऐसा.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement