Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

नाबालिग-नवजात का कैसे करें यौन शोषण? Video में टिप्स दे रही थी 'कुंवारी बेगम', दर्ज हुई FIR

Ghaziabad की एक महिला Youtuber शिखा मैत्रेया उर्फ कुंवारी बेगम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं. महिला पर नवजात और नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण की सलाह देने का आरोप है.

Latest News
नाबालिग-नवजात का कैसे करें यौन शोषण? Video में टिप्स दे रही थी 'कुंवारी बेगम', दर्ज हुई FIR

नवजात और नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण की सलाह देने के लिए Youtuber Kuwari Begum के खिलाफ  FIR दर्ज 

Add DNA as a Preferred Source

Ghaziabad से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. खबर है कि, कुंवारी बेगम नाम की एक महिला यूट्यूबर (Youtuber Kuwari Begum) अपने यूट्यूब चैनल के जरिए नाबालिग और नवजात बच्चों के साथ यौन शोषण की सलाह दे रही थी, जिसके बाद बवाल मच गया और महिला के खिलाफ मामला दर्ज हो गया. कुंवारी बेगम के नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली महिला का असली नाम शिखा मैत्रेया है. कुंवारी पर अश्लील कंटेंट बनाने और शिशुओं के यौन शोषण की सलाह देने को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

दरअसल, यूट्यूबर कुंवारी बेगम का एक वीडियो इस समय सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में वह लोगों को नाबालिग और नवजात बच्चों को यौन शोषण को लेकर लोगों को सलाह दे रही है.

वीडियो में कुंवारी कहती है कि जिन बच्चों के दांत नहीं है उनके साथ यौन शोषण किया जाना चाहिए. वीडियो के विवाद में आने के बाद यूट्यूबर ने सारी वीडियोज डिलीट कर दिए और अपना चैनल प्राइवेट कर दिया है. 


यह भी पढ़ेंः FIFA World cup क्वालीफायर्स राउंड 2 में रेफरी ने की India के साथ बेइमानी, Video में देखें कैसे हारा मैच 


इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
विवाद तो तब उठा, जब एकम न्याय फाउंडेशन की प्रमुख और एक सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज ने यूट्यूब पर अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले इस वीडियो को संज्ञान में लिया. दीपिका भारद्वाज ने सबसे पहले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया.

पोस्ट में उन्होंने महिला के खिलाफ मुकदमा चलाने और पुलिस के हस्तक्षेप की मांग की. भारद्वाज की शिकायत के बाद, यूट्यूबर कुंवारी बेगम के खिलाफ आईपीसी की धारा 293 और आईटी एक्ट-67बी के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज की गई. 

 


यह भी पढ़ेंः India Vs Pak T20 वर्ल्ड कप पर सवाल पाकिस्तानी यूट्यूबर को पड़ा महंगा, सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली, हुई मौत


मामले को लेकर पुलिस ने लिया एक्शन
वहीं एडिशनल सीपी दिनेश पी कुमार ने बताया कि कुंवारी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है. इसके अलावा वीडियो को इंटरनेट से हटाने के लिए गूगल से भी बातचीत चल रही है. जानकारी के मुताबिक, यूट्यूबर की कई वीडियोज को 800 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 


यह भी पढ़ेंः Delhi Metro में शख्स ने तोड़ा Rule, गाया रफी साहब का गाना फिर सज गई महफिल, Video Viral 


लोगों ने प्रतिक्रिया
भारद्वाज की इस पोस्ट कर पर लोगों के मन में गुस्से की अग्नी भड़क गई है, जिसके बाद लोगों महिला की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ साथी यूट्यूबर्स ने तो (#जेल भेजो) का इस्तेमाल किया और महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए एक अभियान चालू कर दिया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement