Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Ghaziabad News: माता के जागरण में थूककर रोटी बना रहा था युवक, Video Viral होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद में एक बार फिर रोटी पर थूक लगाने का मामला सामने आया है. एक युवक माता के जागरण के दौरान रोटी र थूकता नजर आ रहा है. घटटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
Ghaziabad News: माता के जागरण में थूककर रोटी बना रहा था युवक, Video Viral होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. इस वीडियो में एक युवक को जागरण के दौरान रोटी पर थूकते हुए देखा जा सकता है. थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया है. यह वीडियो थाना टीला मोड़ क्षेत्र के गगन विहार इलाके का है. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने तहरीर और वीडियो के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी की पहचान शावेज नाम से हुई है. 

थूककर रोटी बनाने वाला गिरफ्तार 

मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ भोंपुरा के गगन विहार क्षेत्र किकी गली नंबर 2 में एक जागरण का आयोजन था. जागरण से पहले खाने का भी कार्यक्रम था. जहां पर तंदूर की रोटी बन रही थीं. शावेज रोटी में थूकते हुए उसे तंदूर में डाल रहा था. इसी दौरान किसी ने ऊपर से उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलसि ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें-ड्रोन से पहुंचाई गई दूल्हा-दुल्हन तक वरमाला, फिर हुआ ऐसा कांड, देखें Viral Video

पुलिस ने दिया बयान

अब इस मामले को लेकर ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी गई है. उन्होंने किसी के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इस मामले के संबंध में थाना टीलामोड़ में मामला दर्ज किया जा चुका है. इस केस में नामजद अभियुक्त को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही आगे की जांच की जा रही है. आरोपी साबित होने पर सक्त कार्रवाई की जाएगी.

Ghaziabad Police

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement