Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कस्टमर के बिल में खाने-पीने के साथ जुड़ा लाइव म्यूजिक, रेस्टोरेंट ने लगाया 1700 रुपये का चूना

Viral Restaurant Bill: सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट बिल तेजी से वायरल हो रहा है. आप सोच रहे होंगे ये खबरों में क्यों है? वजह भी जान लीजिए.

Latest News
कस्टमर के बिल में खाने-पीने के साथ जुड़ा लाइव म्यूजिक, रेस्टोरेंट ने लगाया 1700 रुपये का चूना

रेस्टोरेंट में कस्टमर के बिल में खाने-पीने के साथ जुड़ा लाइव म्यूजिक, लगा 1700 रुपये का चूना

Add DNA as a Preferred Source

जॉर्जिया के (Georgia) टकर में कैच किचन एंड कॉकटेल (Katch Kitchen & Cocktails) नाम का एक रेस्टोरेंट इन दिनों सुर्खियों में है. हैरान करने वाली बात ये है कि इसकी वजह खाना नहीं बल्कि रेस्टोरेंट में सुनाया जाने वाले लाइव म्यूजिक है.

जॉर्जिया के इस रेस्टोरेंट में एक कस्टमर्स से खाने पीने के बिल के साथ लाइव बैंड परफॉर्मेंस का बिल भी पे करने को कहा गया. इस पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी जगहों पर एक्स्ट्रा चार्ज लग जाता है. वहीं, कुछ लोग इस बात का विरोध कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए बिल के मुताबिक जॉर्जिया के टकर में कैच किचन और कॉकटेल नाम का एक रेस्टोरेंट है.

इस रेस्टोरेंट में एक कस्टमर्स से खाने पीने के बिल के साथ लाइव बैंड परफॉर्मेंस का बिल देने को कहा गया.

लाइव बैंड परफॉर्मेंस के लिए रेस्टोरेंट ने $20 यानी की (करीब 1700 रुपये) का चार्ज किया. बिल की फोटो के वायरल होने के बाद इस एक्स्ट्रा चार्ज को लेकर बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि यह एक आम बात है. वहीं, कई लोगों का कहना है कि रेस्टोरेंट को इस बारे में पहले से कस्टमर्स को बताना चाहिए. 


ये भी पढ़ें-नहीं थम रहीं पाकिस्तान की मुश्किलें, कर्ज देकर चीन ने चौतरफा घेरा


लाइव बैंड म्यूजिक का बिल
फायदा कमाने के लिए रेस्टोरेंट हर संभव कोशिश करते हैं. चाहे यह परोसे जाने वाले खाने की क्वांटिटी कम करनी हो या नए तरीके से कोई फीस जोड़ना हो. लेकिन अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट में एक रेस्टोरेंट पर एक शख्स से लाइव बैंड म्यूजिक इंजॉय करने के लिए चार्ज लेने का आरोप लगा है.

रेडिट पर एक यूजर ने बिल की फोटो पोस्ट करके इस मामले की जानकारी दी है. इस पोस्ट का कैप्शन था, 'रेस्टोरेंट कस्टमर्स के बिल में $20 का 'लाइव बैंड म्यूजिक का चार्ज' जोड़ रहा है.'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बिल
जॉर्जिया के टकर में स्थित 'कैच किचन एंड कॉकटेल' के इस बिल कस्टमर ने पानी के 4 बोतल, 4 लीची मार्टिनी, शारडोने वाइन के तीन ग्लास और दो खाने के व्यंजन पर कुल $293.94 (₹24,442) खर्च किए.

बिल में नीचे की तरफ सबटोटल से ठीक पहले, एक और चीज लिखी थी: 'लाइव बैंड एंटरटेनमेंट चार्ज'. इसकी कीमत थी $20 (करीब 1700 रुपये).

बिल में 18 प्रतिशत सर्विस चार्ज भी देखा जा सकता है. इसके बाद भी अलग से एक और टैक्स भी जुड़ा हुआ है. इस पोस्ट को रेडिट पर हजारों लोगों ने देखा है और इस पर लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement