Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कुत्ते ने दिया बकरी के बच्चे को जन्म! नजारा देख हैरत में हैं लोग

बिहार के गोपालगंज जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद लोग इसपर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं.

कुत्ते ने दिया बकरी के बच्चे को जन्म! नजारा देख हैरत में हैं लोग

Viral News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के गोपालगंज जिले में एक हैरत में डालने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मादा कुत्ते ने बकरी के बच्चे को जन्म दिया है. इस घटना के बाद हर तरह इसकी चर्चा है. लोग दूर दराज इलाकों से इसके चश्मदीद बनने के लिए आ रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो मादा कुत्ते ने 8 बच्चों को जन्म दिया जिसमें से 7 कुत्तों की प्रजातियों की तरह हरकत कर रहे हैं, जबकि 8वां बच्चा बकरियों की तरह हरकते कर रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को 8वां बच्चा सौंप दिया है, ताकि वे उसपर निगरानी रख सकें. 

बकरियों और कुत्तों की प्रजाती में जन्म देने समय में अंतर होता है. एक मादा कुत्ता 3 महीने में अपने बच्चे को जन्म देती है जबकि एक बकरी  6 महीने में. मादा कुत्ते से बकरी के बच्चे के जन्म लेने से सभी हैरत में हैं.  

ये भी पढ़ें - मैच जीता कोई लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने लूट ली महफिल, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

कई ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि कहीं से बकरी का बच्चा भटककर यहां आ गया होगा और पप्पी के साथ शामिल हो गया है. मादा कुत्ता भी बकरी के बच्चे के प्रति एक मां की तरह करुणा जाहिर कर रही है. इस बात को देखकर ग्रामीण हैरान हैं. 

ये भी पढ़ें - Funny Video: पहले नहीं देखी होगी दुल्हन की ऐसी विदाई, हंसते-हंसते दुख जाएगा पेट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement