Advertisement

Viral Video: नीले ड्रम में घुसकर आया मॉडल, लोग बोले - वाह क्या फैशन है

इस मजेदार फैशन शो का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है. मॉडल भइया ने रैंप वॉक के लिए ऐसे आइडिया निकाले कि क्या कहने.

Viral Video: नीले ड्रम में घुसकर आया मॉडल, लोग बोले - वाह क्या फैशन है
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फैशन शो देखते हुए आपने कभी न कभी जरूर सोचा होगा कि भई ऐसे कपड़े कौन पहनता है? ये किस काम आते हैं. अब वो कपड़े किसी के काम आएं न आएं लेकिन हम आपको ऐसा फैशन शो दिखाने वाले हैं जिसमें इस्तेमाल हुई एक-एक चीज काम की है. केवल काम नहीं बेहद काम की है. इस मजेदार फैशन शो की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है.

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स एक के बाद एक अलग-अलग आइटम लेकर रैंप वॉक करता नजर आ रहा है. कभी वॉकर, कभी बड़ा नीला ड्रम, कभी टीन का टुकड़ा, कभी जाली, कभी बेंच, कभी सीढ़ी तो कभी अपनी रील पार्टनर को कमर में लटकाए सामने आता है.

यह भी पढ़ें: Bihar Video: एग्जाम सेंटर की बत्ती गुल, मोबाइल की फ्लैश लाइट में पेपर देते दिखे छात्र

वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है. लोग इस वीडियो को बहुत ही काम का फैशन शो बता रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे हैं जो मॉडल की वॉक से बेहद इंप्रेस हैं. राहुल शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, इसकी कैट वॉक और आंखें शानदार हैं. दिव्या ने लिखा, इसकी वॉक देखकर तो मॉडल्स को भी जलन हो गई होगी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: चींटियों ने चुराई सोने की चेन, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे आप

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement