Advertisement

Funny Video: मौत आ जाए पर ऐसी गर्लफ्रेंड न आए, लड़की की हरकत कोई भी कहेगा ये बात

वायरल वीडियो को 1 लाख 60 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.

Funny Video: मौत आ जाए पर ऐसी गर्लफ्रेंड न आए, लड़की की हरकत कोई भी कहेगा ये बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आजकल लोगों को ब्लॉगिंग करने का बहुत शौक है. इंटरनेट यूजर्स जहां देखो कैमरा खोलकर शुरू हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल चलती बाइक पर अपने ब्लॉगिंग के शौक को पूरा कर रहा था. हालांकि इतने में ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि इसे देखकर हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएगा. वायरल वीडियो में इस लड़की की हरकतों को देखकर आप भी कहेंगे की ऐसी गर्लफ्रेंड से तो भगवान ही बचाए. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की का ब्लॉगिंग करने का शौक इस कपल को बहुत महंगा पड़ता है.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक कपल बाइक पर बैठकर जा रहा है. बाइक पर पीछे बैठी लड़की वीडियो रिकॉर्ड कर रही है और अपने बॉयफ्रेंड को भी फोन में देखने के लिए बोल रही है. लड़का बाइक चलाते वक्त फोन में देखने से बचता है लेकिन जब उसकी गर्लफ्रेंड बार-बार उसे कहती है तो वह फोन में झांकने लगता है. लड़के के फोन में देखते ही बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों जमीन पर गिर जाते हैं. यूजर्स को एक बात और भी ज्यादा फनी लग रही है कि गिरने के बाद भी लड़की की ब्लॉगिंग चालू रहती है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स खूब ठहाके लगा रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें: Positive News: पार्टनर खो चुकी महिलाओं के लिए डेटिंग ऐप, अकेलेपन से जूझ रही महिला ने किया डिजाइन

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर memecentral.backup नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है. कैप्शन में लिखा है 'अरे दीदी.' वीडियो में लिखा है 'मौत आ जाए पर ऐसी गर्लफ्रेंड ने आए' वायरल वीडियो को 1 लाख 60 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'मैं सिंगल ही ठीक हूं'

यह भी पढ़ें: Viral News: पुलिस के चंगुल से भागकर पॉर्न स्टार बन गई महिला, कमाती है करोड़ों

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement