Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Dolly Chaiwala के वीडियो ने फिर मचाया तहलका, 'गोरी लड़कियों' ने की ऐसी हरकत, लोग बोले- वाह भाई मजे...

Viral Video Dolly Chaiwala: डॉली चायवाला ने इस वीडियो को खुद अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इससे पहले एक प्राइवेट जेट में उनको लड़कियों के साथ देखा गया था.

Latest News
Dolly Chaiwala के वीडियो ने फिर मचाया तहलका, 'गोरी लड़कियों' ने की ऐसी हरकत, लोग बोले- वाह भाई मजे...

Dolly Chaiwala के साथ सेल्फी की मची होड़

Add DNA as a Preferred Source

डॉली चायवाला कि हमेशा किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. कभी उन्हें बिल गेट्स को चाय पिलाते देखा जाता है तो कभी इंटरनेशल क्रिकेटरों के साथ मैदान में. उनकी पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि वह हर समय लड़कियों के बीच घिरे नजर आते हैं. Dolly Chaiwala का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो में डॉली चायवाला 'गोरी मैम' यानी विदेशी लड़कियों के बीच घिरे नजर आ रहे हैं. डॉली चायवाले के साथ सेल्फी लेने के लिए लड़कियों की कतार लगी हुई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉली दुबई में किसी ऊंची इमारत पर खड़े हैं. उनके आसपास कई लड़कियां मौजूद हैं. वह डॉली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही हैं. उनके स्वैग को देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी सेलीब्रिटी से कम नहीं हैं.

खुद शेयर किया वीडियो

डॉली ने इस वीडियो को खुद अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब उनकी लग्जरी लाइफ का वीडियो वायरल हुआ है. वह सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी झलकियां दिखाते रहते हैं. इससे पहले एक प्राइवेट जेट में वो लड़कियों के साथ नजर आए थे.

डॉली चायवाले का यह वीडियो देखकर लोगों के कमेंट की होड़ लग गई है. एक यूजर ने लिखा, 'वाह भाई मौज तो इस बंदे की है. मैं भी चाय बेचना शुरू कर देता हूं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, हमारी डिग्रियों का क्या होगा? मेहनत करने से कुछ नहीं होता है.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement