ट्रेंडिंग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग आराम से आस-पास की ब्यूटी इंजॉय करते हुए जा रहे थे कि अचानक पुल टूट गया.
सोचिए कि आप आराम से चल रहे हों और अचानक से पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाए. सीन दिमाग में आते ही एक डर सा बैठ जा रहा है कि अगर ऐसा सच में हो गया तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ सीन दिखाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. यह वीडियो मेक्सिको का है. इसमें शहर की मेयर एक फुटब्रिज का उद्घाटन कर रही थीं लेकिन एक साथ ब्रिज पर इतना वजन बढ़ गया कि वह टूट गया.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग आराम से आस-पास की ब्यूटी इंजॉय करते हुए जा रहे थे कि अचानक पुल टूट गया. यह पुल लकड़ी के फट्टों से बना था और चेन से बंधा हुआ था. ज्यादा वजन पड़ने की वजह से लकड़ी और चेन की पकड़ कमजोर पड़ने लगी और फट्टे अलग होकर नीचे गिर गए. पुल पर चढ़े हुए सभी लोग भी एक साथ धड़ाम से नीचे गिर गए. यह पुल करीब 10 फीट की ऊंचाई पर था. खबर है कि इस हादसे में 6 लोग घायल हुए.
यह भी पढ़ें: Viral: सबसे छोटा इस्तीफा, बॉस ने खोला तो हंस-हंसकर हुआ लोटपोट
Footbridge collapse during reopening ceremony in Mexico pic.twitter.com/Kn4X554Ydk
— Adrian Slabbert (@adrian_slabbert) June 9, 2022
यह भी पढ़ें: Viral: इस गांव में बैन हैं जूते, नियम तोड़ने वाले को लगता है 'पाप' और मिलती है सजा!
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.