Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

VIDEO VIRAL: हवा में दिखा उड़ने वाला सांप, देखकर नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन, सोशल मीडिया पर मचा तूफान

Flying snake video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप को हवा में उड़ते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप ज़मीन से कुछ फीट ऊपर तक उड़ता है, मानो हवा में तैर रहा हो.

VIDEO VIRAL: हवा में दिखा उड़ने वाला सांप, देखकर नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन, सोशल मीडिया पर मचा तूफान

flying snake

Add DNA as a Preferred Source

Flying snake video:  सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप न सिर्फ जमीन से उछलता है, बल्कि कुछ दूर तक हवा में उड़ता हुआ नजर आता है. यह सीन इतना चौंकाने वाला है कि यूजर्स की आंखों पर यकीन नहीं हो रहा. 

 
युवक को देख सांप ने मारी छलांग 

वीडियो में दिखता है कि एक युवक जब सांप के पास पहुंचता है, तो वह पीछे हटता है और अचानक अपनी पूंछ को मोड़ते हुए हवा में छलांग लगा देता है. सांप की ये हरकत न सिर्फ अचानक थी, बल्कि इतनी तेज़ थी कि कुछ सेकंड तक तो ये लगने लगा कि वह सचमुच उड़ रहा है. यही सीन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. 
 

कौन-सी प्रजाति का है ये सांप? 

बताया जा रहा है कि यह सांप ईस्टर्न ब्राउन स्किन प्रजाति का है, जो दुनिया के सबसे जहरीले और आक्रामक सांपों में गिना जाता है. इस प्रजाति की खासियत है कि ये बेहद फुर्तीले होते हैं और ज़मीन से उछलने की अनोखी क्षमता रखते हैं. यही वजह है कि ये "उड़ने" जैसा भ्रम पैदा कर सकते हैं. 

 
क्या सच में उड़ सकते हैं सांप? 

विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ विशेष प्रजातियों के सांप जैसे कि “ग्लाइडिंग स्नेक्स” पेड़ों से पेड़ों तक हवा में फिसलकर जा सकते हैं. ये सांप अपने शरीर को चपटा करके हवा में "ग्लाइड" करते हैं, लेकिन यह असली उड़ान नहीं होती, सिर्फ उड़ने जैसा भ्रम होता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement