Advertisement

सौतेले पिता से कर ली शादी, शेयर किया फर्स्ट किस वीडियो, लोगों ने कही 'गंदी बात'

महिला ने सौतेले पिता से शादी को जिंदगी का सबसे सही फैसला बताया है. लोग इस रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं.

सौतेले पिता से कर ली शादी, शेयर किया फर्स्ट किस वीडियो, लोगों ने कही 'गंदी बात'

लड़की ने अपने सौतेले पिता से रचाई शादी, वीडियो वायरल.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बाप-बेटी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है, भले ही पिता सौतेला क्यों न हो. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कपल को यही कहकर लोग कोस रहे हैं. दरअसल हंगामा तब शुरू हुआ जब एक लड़की ने अपने सौतेले पिता से शादी कर ली. लड़की ने जब अपने पति के साथ पहले किस की तस्वीर डाली और कैप्शन में बताया कि वह उसका सौतेला पिता है, तब लोग भड़क गए. लोग महिला को खरी-खोटी सुनाने लगे.

तस्वीर और वीडियो में यह कपल एक दूसरे को किस कर रहा है. महिला अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए कहती है कि यह शख्स उसका सौतेला पिता है. महिला का नाम क्रिस्टी है. दोनों के किस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

इसे भी पढ़ें- Delhi University: दौलतराम कॉलेज में लड़कियों से बदसलूकी, कैंपस के बाहर गुजर रहे लड़कों ने कसी फब्तियां, देखें VIDEO

पिता से शादी को बताया बेस्ट डिसीजन

लड़की ने अपने वीडियो पर कैप्शन दिया, 'सौतेले पिता से शादी करना, मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला है.' क्रिस्टी दो बच्चों की मां हैं और फ्लोरिडा में रहती हैं. 

क्रिस्टी ने अपने वीडियो को टिकटॉक पर शेयर भी किया है, जिसे 18 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उन्होंने वीडियो का कैप्शन में #MarryYourMomsEx हैशटैग इस्तेमाल किया है. लोग सोशल मीडिया पर भड़क गए.

इसे भी पढ़ें- सिगरेट के एक कश ने शख्स की आवाज कर दी गायब, अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर भी कन्फ्यूज

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Christy (@christywho_)

क्या बोल रहे हैं लोग?

लोग इस वीडियो पर कई सवाल कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि अरबों लोग दुनिया में रहते हैं फिर ऐसा फैसला क्यों लिया. कुछ लोग कह रहे हैं कि यह बेहद गलत फैसला है. कुछ लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या अब तुम्हारी मां तुमसे बात करती हैं? क्रिस्टी इन सवालों का जवाब दे रही हैं. उन्होंने कहा कि हां उनकी मां उनसे बात करती है. उन्होंने खुद इस राज का खुलासा किया कि उनके स्टेप डैड ने उन्हें पाला नहीं है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement