Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Blinkit-Zepto की तरह सिर्फ 10 मिनट में घर पर मिलेगा सामान, Flipkart की नई सर्विस से खरीदारी बनेगी और आसान

सोचिए, अगर आपकी जरूरत की चीजें मिनटों में आपके दरवाजे पर पहुंच जाएं. क्या Flipkart की नई सर्विस सच में ऐसा कर पाएगी, जो खरीदारी के तरीके को पूरी तरह से बदलने का वादा करती है.

Latest News
Blinkit-Zepto की तरह सिर्फ 10 मिनट में घर पर मिलेगा सामान, Flipkart की नई सर्विस से खरीदारी बनेगी और आसान

Representational Image

Add DNA as a Preferred Source

सोचिए, आप घर पर आराम कर रहे हैं और अचानक याद आता है कि दूध, ब्रेड या फ्रूट खत्म हो गए हैं. अब बाजार जाने की झंझट नहीं, न ही लंबी लाइन में लगने की जरूरत है. बस फोन उठाइए, ऑर्डर कीजिए और कुछ ही मिनटों में आपका सामान आपके दरवाजे पर पहुंच जाएगा.

Flipkart Minutes: दिल्ली-एनसीआर में शुरुआत
Flipkart ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी नई Quick Commerce सर्विस Flipkart Minutes शुरू कर दी है. इस सर्विस के अंदर आपको 10 मिनट के अंदर जरूरी सामान डिलीवर किया जाएगा. इसमें दूध, दही, फल, ब्रेड, चावल, दाल और बाकी घरेलू सामान शामिल हैं. इसे ट्राय किया गया और सिर्फ 11 मिनट में ऑर्डर पहुंच गया. यह Blinkit जैसी सर्विस की तरह ही काफी तेज है.

70% तक की छूट
Flipkart ने इस नई सर्विस के साथ 70% तक की छूट भी दी है. इस Sale के दौरान आप कुकिंग का सामान, घर के जरूरी आइटम्स, सफाई के प्रोडक्ट्स और स्नैक्स जैसे सामान बहुत कम कीमत पर खरीद सकते हैं.


ये भी पढ़ें - Video: PM Modi ने घर आई 'दीपज्योति' पर खूब लुटाया प्यार, जानें कौन है यह मेहमान   


व्हाट्सएप से सीधा कनेक्शन
Flipkart ने इस सर्विस की जानकारी व्हाट्सएप (Whatsapp) के जरिए भेजी है. नोटिफिकेशन में एक लिंक दिया गया है. लिंक पर क्लिक करके आप सीधे Flipkart ऐप पर जा सकते हैं और Minutes सर्विस को यूज कर सकते हैं. ऐप पर आप कैटेगरी के हिसाब से सामान सर्च कर सकते हैं. साथ ही अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement