Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: मछली ने की बंदर के शिकार की कोशिश, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

Fish And Monkey Video: बंदर और मछली के अलग-अलग आपने कई वीडियो देखे होंगे. एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मछली और बंदर का घमासान देखने को मिला है. 

Latest News
Viral Video: मछली ने की बंदर के शिकार की कोशिश, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

Fish And Monkey Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर कई बार जानवरों और वन्यजीवन से जुड़े बेहतरीन वीडियो दिख जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक मछली और बंदर के बीच जोरदार जंग देखने को मिल रही है. दरअसल बंदर का हाथ मछली के मुंह में होता है. मछली की कोशिश देखकर लग रहा है कि वह बंदर का शिकार करना चाहती है जबकि बंदर भी बिल्कुल हार मानने के लिए तैयार नहीं है. इन दोनों के बीच इसे लेकर जोरदार जंग होता दिख रहा है. वीडियो देखकर इतना तो समझ आ रहा है कि दोनों में से कोई हार मानने के लिए तैयार नहीं है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. 

वायरल वीडियो देखकर समझ आ रहा है कि दरअसल बंदर अभी काफी छोटा है और इस वजह से मछली की गिरफ्त में आ जाता है. हालांकि, छुटकू सा यह बंदर इससे हार मानने के लिए तैयार नहीं है और कभी इधर-उधर देखता है, तो कभी मछली पर दूसरे हाथ से हमला करने की कोशिश कर रहा है. जो भी हो, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

यह भी पढ़ें: बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने देवघर पहुंचे राहुल गांधी, मंदिर के बाहर लगने लगे मोदी-मोदी  नारे 

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बहार 
वीडियो सोशल मीडिया पर कई अकाउंट से शेयर किया गया है. हालांकि, अंत तक यह नहीं पता चलता है कि मछली और बंदर के बीच में किसकी जीत होती है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बेचारा बंदर गलत जगह पर फंस गया है. पता नहीं इसका क्या होगा. वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि मछली ने एकदम पकड़कर रखा है और अब बंदर की खैर नहीं है. 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर एक बात समझ में आती है कि जानवरों की दुनिया में भी अपनी लड़ाई लड़ने का जुनून होता है. न तो मछली के सामने बंदर ने हार मानी और न ही मछली उसे छोड़ने के लिए तैयार है. जो भी हो, ये तो दिख ही रहा है कि दोनों अपनी हर संभव कोशिश कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: नदी से बाहर लाकर मगरमच्छ की पूजा करते हुए सेल्फी लेने लगे लोग, देखें Video

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement