Advertisement

Viral Video: बाइक के साइलेंसर से जलाई आग, वायरल हुआ KGF स्टाइल जुगाड़

Viral Video News: हाल ही में वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवकों ने आग जलाने के लिए गाड़ी के साइलेंसर को ऐसा लाल कर दिया कि फिल्म KGF का मशहूर सीन याद आ गया. 

Latest News
Viral Video: बाइक के साइलेंसर से जलाई आग, वायरल हुआ KGF स्टाइल जुगाड़
Add DNA as a Preferred Source

Viral News: सर्दी के मौसम में जहां लोग हीटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं दो युवकों ने आग जलाने का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि इंटरनेट पर वायरल हो गया. बिना माचिस और लाइटर के आग जलाने की यह ट्रिक लोगों को यश की फिल्म KGF का मशहूर सीन याद दिला रही है.

साइलेंसर से जली सूखी घास
वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय एक युवक बाइक का एक्सीलेटर तेजी से मरोड़ता है. लगातार एक्सीलेटर दबाने से बाइक का साइलेंसर इतना गर्म हो जाता है कि वह सिल्वर से एकदम लाल हो जाता है. इसके बाद दूसरा युवक सूखी घास लेकर साइलेंसर से छुआता है, जिससे घास में आग लग जाती है.

KGF का सीन याद दिलाने वाला वीडियो
यह दृश्य लोगों को यश की KGF फिल्म के उस सीन की याद दिला रहा है, जिसमें बंदूक की नली गोलियां चलाने के बाद इतनी गर्म हो जाती है कि उससे सिगरेट जलाई जाती है. वीडियो मात्र 17 सेकंड का है, लेकिन इसका जुगाड़ और खतरनाक तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @y_iamcrazyy नामक यूजर ने शेयर किया. उन्होंने कैप्शन लिखा, बाइक के Silencer का क्या हाल बना दिया इसने, KGF वाला सीन याद आ गया. अब तक इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 820 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.


ये भी पढ़ें- कौन हैं वी. नारायणन? जो 14 जनवरी से संभालेंगे ISRO के नए चीफ का पद


प्रतिक्रियाएं मिली-जुली
जहां कुछ यूजर्स ने इस अनोखे तरीके की तारीफ की वहीं कई लोगों ने इसे खतरनाक बताया. एक यूजर ने लिखा, ये तरीका जानलेवा हो सकता है जबकि दूसरे ने मजाक में कहा, इंडिया जुगाड़ का बाप है. यह वीडियो भले ही मनोरंजक हो, लेकिन आग जलाने का यह तरीका बेहद जोखिम भरा है. किसी भी तरह से इसे अपनाने की सलाह नहीं दी जाती. सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण है.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement