Advertisement

महिला टीचर ने की अश्लीलता की हदें पार, 11 साल के बच्चे को भेजे गंदे मैसेज और वीडियो

एक महिला टीचर ने अपने 11 साल के छात्र को कई अश्लील मैसेज भेजे और साथ ही उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश भी की.

Latest News
महिला टीचर ने की अश्लीलता की हदें पार, 11 साल के बच्चे को भेजे गंदे मैसेज और वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

US के विस्कॉन्सिन में एक स्कूल टीचर की अश्लील हरकत का खुलासा हुआ है. यहां एक महिला टीचर ने अपने ही 11 साल के छात्र के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसे कई मैसेज भेजने का आरोप लगा है. इतना ही नहीं महिला पर बच्चे के साथ संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप भी आरोप लगा है. कोर्ट ने जब इस बारे में 24 वर्षीय मैडिसन बर्गमैन से पूछी तो उसने अपना सिर शर्म से झुका लिया. महिला पहले से ही 10 गंभीर आरोपों का सामना कर रही है.

सामने आया महिला का सच 
स्कूल के एक टीचर ने गवाही दी कि महिला ने छात्र के साथ फिजिकल संबंध को माना जैसे गले लगना, किस करना आदि. टीचर ने बाताया कि उसने कपड़े पहनने का अपना तरीका भी बदल दिया था क्योंकि उसे पसंद था कि उसने उसे कैसे छुआ जाए. 


ये भी पढ़ें-मंडप में दुल्हन कर रही थी इंतजार, दूल्हा Laptop पर... सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर


कैसे हुआ खुलासा 
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 11 वर्षीय पीड़ित की मां ने उसे बर्गमैन (महिला टीचर) से फोन पर बात करते हुए सुना और उसके पास भेजे गए मैसेज देखे. पुलिस ने पीड़ित के नाम का एक छिपा हुआ फोल्डर पाया. जब पुलिस ने स्कूल में उसकी क्लास की तलाशी ली तो फोल्डर के अंदर हाथ से लिखे नोट मिले जिसमें मेकआउट के बारे में लिखा हुआ था. यह घटना मई में हुई थी और इस मामले में अब तक पूरा सच सामने नहीं आ पाया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement