Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Father's Day पर बाप-बेटे की वायरल फोटो का सच, जानते हैं कितनी पुरानी और कहां की यह ?

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब तारीफ बटोर रही है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आपने भी यह तस्वीर जरूर देखी होगी.

Latest News
Father's Day पर बाप-बेटे की वायरल फोटो का सच, जानते हैं कितनी पुरानी और कहां की यह ?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Father's Day पर आज हम आपको एक वायरल तस्वीर की याद दिला रहे हैं जो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. रेलवे के TTE और एक गार्ड की सेल्फी दरअसल बाप और बेटे की जोड़ी की एक सेल्फी है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ‘अजब गजब सेल्फी’ का नाम दिया है. वो इसलिए क्योंकि यह सेल्फी एक TTE बेटे ने तब ली जब उसके पिता गार्ड के तौर पर दूसरे ट्रैक की एक ट्रेन पर सवार थे. इस फोटो में आप देख सकते हैं कि दोनों अलग-अलग ट्रैक पर अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं इसी दौरान यह सेल्फी खींची गई.

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब तारीफ बटोर रही है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. फेसबुक पर एक यूजर ने तस्वीर को  दक्षिण भारत का बताया है. कुछ लोग तस्वीर के साथ बताई गई जानकारी पर शक भी कर रहे हैं कि क्या सच में तस्वीर में दिख रहे दोनों व्यक्ति बाप-बेटा हैं.

यह भी पढ़ें: Joe Biden Viral Video: साइकिल से गिर पड़े अमेरिकी राष्ट्रपति, फिर दिया ऐसा रिएक्शन

आइए जानते हैं इस “अजब गजब सेल्फी” सच

फेसबुक पर सर्च करने के बाद हमें इस TTE वाशिबूर रहमान शुवो का प्रोफाइल मिला जिसमें यह सेल्फी मौजूद थी. यह तस्वीर 15 मई 2019 को खींची गई थी. वाशिबूर रहमान शुवो बांग्लादेश रेलवे में TTE के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे  और जब उनकी ट्रेन फूलबाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी दूसरे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन पर वाशिबूर ने अपने पिता को देख लिया जो खुद बांग्लादेश रेलवे में गार्ड की नौकरी करते हैं. बस फिर क्या था वशिबूर ने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और बाप-बेटे की सेल्फी कैमरे में कैद कर ली.

हालांकि फेसबुक वाली तस्वीर पर शुवो के पिता की तस्वीर तो आधी दिख रही है जिसपर लोगो ने कमेंट भी डाला की खालू ने क्या गलती जो आधी तस्वीर खींची ? आप अगर शुवो की यूनिफार्म पर गौर करेंगे तो देखेंगे कि उसके बैज में BANGLADESH RAILWAYS लिखा हुआ भी नज़र आएगा. उसके बाद दूसरी फोटो  जिसमें शुवो के पिता भी नजर आ रहे थे उसे देख सोशल मीडिया पर तारीफों की झड़ी लग गई क्योंकि यह वाकई में एक अद्भुत मोमेंट था. सुरेश कुमार नाम के एक twiterrati ने इस फोटो को वायरल कर दिया.

 

यह भी पढ़ें: अब जॉब पर मत आना... बॉस की ये बात को सुन महिला कर्मचारी ने उठाया ऐसा कदम! 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement