Advertisement

पिता ने छुड़ाया मोबाइल तो 17वें फ्लोर से लटक गया बेटा, अचानक छूट गया हाथ, सामने आया खौफनाक Video

Viral News: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 7.8 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है.

पिता ने छुड़ाया मोबाइल तो 17वें फ्लोर से लटक गया बेटा, अचानक छूट गया हाथ, सामने आया खौफनाक Video

17वीं मंजिल से कूदा बच्चा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, एक बच्चे से पिता ने मोबाइल छीन लिया तो वह इतना नाराज हो गया कि वह 17वें फ्लोर से लटक गया और परिजनों को आत्महत्या की धमकी देने लगा. अचानक ही उसका हाथ छूट गया और जो हुआ उसे देखकर हर किसी के सांसें थम जाएंगी.

मामला सिंगापुर का बताया जा रहा है. घटना कुछ समय पहले की है. बताया जा रहा है कि बच्चे से पिता ने मोबाइल और आईपैड छीन लिया था. जिससे बच्चा इतना नाराज हो गया कि वह मंजिल से 17वें से कूदने की धमकी देने लगा. इस घटना का वीडियो सामने आया है. 

ये भी पढ़ें- UP: झांसी में BJP नेता पर हमला, महिलाओं ने ईंट-पत्थरों से की पिटाई, सामने आया Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का खिड़की से बाहर लटक रहा है. ऐसा लग रहा है कि अब वह कूदने वाला है. बच्चा अपने माता-पिता को धमकी देता है कि अगर उन्होंने उसका मोबाइल और आईपैड नहीं लौटाया तो वह छलांग लगा देगा. 

परिजनों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दो दी. सूचना मिलते ही पुलिस फायर सर्विस लेकर मौके पर पहुंच गई.  पुलिस ने बिल्डिंग के नीचे कुशन लगा दिया. जैसे ही कुशन लगाया लड़के का हाथ छूट गया और वो 17वीं मंजिल से जमीन पर आ गिरा. गनीमत ये रही है कि समय रहते पुलिस ने बच्चे को बचाने के लिए नीचे जाल बिछा दिया. जिससे उसकी जान बच गई.

ये भी पढ़ें- राजस्थान पुलिस की खूबसूरत SI नैना कंवल सस्पेंड, फ्लैट में मिली थी 2 अवैध पिस्टल, जानें पूरा मामला 

यह खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 7.8 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोग इसे लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement