Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

बेटे की मौत से टूटा बाप, बाइक संग दफन की लाश, वजह सुनकर कांप जाएंगे आप

गुजरात से एक दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर कोई भी भावनाओं से भर जाएगा. यह घटना एक पिता की अनमोल मोहब्बत और बेटे के प्रति अडिग स्नेह का है. दरअसल, एक पिता ने अपने बेटे की मौत के बाद सिर्फ उसके शव को ही नहीं, बल्कि उसकी प्रिय बाइक को भी दफन कर दिया.

बेटे की मौत से टूटा बाप, बाइक संग दफन की लाश, वजह सुनकर कांप जाएंगे आप

bike burial photo

Add DNA as a Preferred Source

Father buried bike along with son body: गुजरात के नडियाद के उत्तर्संडा गांव में एक ऐसी घटना घटी, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. यह घटना 18 साल के क्रिश परमार की दुखद मौत से जुड़ी है, जिनकी सड़क दुर्घटना में जान चली गई. लेकिन इस हादसे के बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। जानिए इस अनोखे और भावुक फैसले के बारे में, जिसने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिए.

क्रिश परमार की दुखद मौत

26 मई को, क्रिश परमार, जो संजयभाई सुलेमानभाई परमार के इकलौते बेटे थे, कॉलेज में बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निकले थे. रात करीब 8 बजे, जब वह घर लौट रहे थे, उनकी बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रिश को गंभीर चोटें आईं. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 12 दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद, 8 जून को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. क्रिश की मौत ने परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया, और गांव में भी मातम का माहौल छा गया.

बाइक के साथ दी अंतिम विदाई

क्रिश को अपनी बाइक से बहुत लगाव था। उनके पिता संजयभाई बताते हैं, "क्रिश का बाइक के प्रति जुनून गजब का था। हमारे पास कार थी, लेकिन वह हमेशा बाइक से ही यात्रा करना पसंद करता था." बेटे की इस खास पसंद को ध्यान में रखते हुए, परिवार ने एक अनोखा और भावुक फैसला लिया. उन्होंने तय किया कि क्रिश को उनकी सबसे प्यारी चीज, यानी उनकी बाइक के साथ दफन किया जाएगा.

बाइक को शव के पास रखा

अंतिम संस्कार के दौरान क्रिश की बाइक को उनके शव के पास रखा गया, और साथ ही उनकी पसंदीदा चीजें, जैसे उनके कपड़े, जूते और चश्मा भी दफनाए गए. यह सीन देख कर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं. इस अनोखी विदाई ने परिवार की भावनाओं को पूरी तरह से दिखाया, और गांववालों के दिलों को छू लिया.

परिवार और गांव का माहौल

क्रिश ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी और आगे की पढ़ाई के लिए तैयार हो रहे थे. उनकी आकस्मिक मौत से परिवार पर गहरे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. उनकी मृत्यु से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, और लोग इस भावुक विदाई की चर्चा कर रहे हैं, एक स्थानीय निवासी ने कहा, "यह देखकर दिल भर आया. क्रिश की बाइक उसके लिए सब कुछ थी, और परिवार ने उसे उसी के साथ विदा किया."

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement