Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Farooq Abdullah Video: महिला पत्रकार से फारूक अब्दुल्ला ने पूछे अजीब सवाल, 'भाभी साथ रहेगी या भाग जाएगी?'

Farooq Abdullah Woman Reporter Video: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिला रिपोर्टर से अजीबो-गरीब सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Farooq Abdullah Video: महिला पत्रकार से फारूक अब्दुल्ला ने पूछे अजीब सवाल, 'भाभी साथ रहेगी या भाग जाएगी?'

Farooq Abdullah Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला महिला रिपोर्टर से अजीबो-गरीब सवाल पूछने की वजह से आलोचना झेल रहे हैं. रिपोर्टर के हाथों में वह मेहंदी लगी देखकर पूछने लगते हैं कि मेहंदी क्यों लगाई है? क्या शादी हो गई है तुम्हारी? इस दौरान रिपोर्टर काफी असहज भी लगती है और वह उसका हाथ तक पकड़ लेते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं. कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि यह महिला रिपोर्टर शायद इनकी पोती होगी लेकिन इसके बावजूद इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं. अब तक इस वीडियो पर खुद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कोई सफाई नहीं दी है. 

महिला रिपोर्टर से पूछे निजी जिंदगी से जुड़े सवाल 
फारूक अब्दुल्ला महिला रिपोर्टर की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछने लगते हैं. पहले वह उसके हाथों में मेहंदी देखकर कहते हैं कि मेहंदी क्यों लगाई है? क्या तुम्हारी शादी हो गई है? इसके बाद रिपोर्टर शर्माते हुए कहती है कि अभी बहुत कम उम्र है मेरी. अभी तक शादी नहीं हुई है. मेरे भाई की शादी थी जिसमें मैंने मेहंदी लगाई है. इसके जवाब में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता कहते हैं कि क्या तुम्हारी भाभी उसके साथ रहेगी? 

यह भी पढ़ें: दिल्ली एनसीआर में सुबह ही छाया अंधेरा, पढ़ें आज कब कब बरसेगा पानी

फारूक अब्दुल्ला महिला रिपोर्टर से इसके बाद कहते हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि तुम्हारे भाई को छोड़कर भाभी किसी और के साथ चली जाएगी. इसके बाद वह रिपोर्टर से कहते हैं कि तुम्हारी शादी नहीं हुई है लेकिन क्या पता तुम्हारा होने वाला पति किसी और लड़की को घुमा रहा हो. इसके बाद वह सलाह देते हैं कि शादी करने का फैसला बहुत सोच-समझकर करना. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: Aditya L1 ने एक और लगाई सफल छलांग, सूर्य के करीब पहुंचा भारत

सोशल मीडिया यूजर्स भड़के फारूक अब्दुल्ला पर 
वीडियो में दिख रहा है कि वरिष्ठ नेता के निजी सवाल पूछने से महिला रिपोर्टर थोड़ी असहज है. हालांकि, वह हंसते हुए ही बात करती है और राजनीतिक सवाल पूछना जारी रखती है. पूर्व सीएम का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन की भरमार आ गई है. एक यूजर ने लिखा कि किसी सीनियर लीडर का ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता है. एक और यूजर ने लिखा कि शायद उम्र का असर है और नेशनल कॉन्फ्रेंस लीडर समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें क्या कहना चाहिए. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement