Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: बस या ट्रेन नहीं शादी में जाने के लिए बुक कर लिया प्लेन, देखें वायरल वीडियो

वीडियो के बैकग्राउंड में फेमस पंजाबी गाना सुना जा सकता है वायरल वीडियो को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.

Viral Video: बस या ट्रेन नहीं शादी में जाने के लिए बुक कर लिया प्लेन, देखें वायरल वीडियो

रिश्तेदारों के लिए बुक कर ली पूरी फ्लाइट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में शादियों का आयोजन बहुत ही बढ़िया और भव्य तरीकों से किया जाता है. इसके लिए लोग लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं. शादी के लिए बहुत सारी तैयारियों भी करनी होती है. शादी वाले दिन डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए गाड़ियों या बसों का इंतजाम करना भी इनमें से एक बड़ा काम है. आजकल वैसे भी लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करने लगे हैं तो ऐसे में तो ये काम बढ़ ही जाता है.

लोग डेस्टिनेशन वेडिंग में जाने के लिए ट्रांसपोर्टेशन का इंतजाम करते हैं. इसके लिए आपने लोगों को कार, बस, या फिर ट्रेन बुक करते तो देखा होगा. हाल ही में एक ऐसी शादी सामने आई है जिसमें मेहमानों को डेस्टिनेशन पर‌ ले जाने के लिए परिवार ने प्लेन ही बुक कर लिया. पूरे परिवार ने एक साथ जाने के लिए प्लेन बुक कर लिया. वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर श्रेया ने शेयर किया है. वीडियो में सभी लोग मौज मस्ती से हाथ लहराते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के लास्ट में दूल्हा दुल्हन भी साथ में बैठे हुए दिखते हैं.

ये भी पढ़ें - Delhi Metro के फर्श पर गिरा खाना साफ करने लगा लड़का, यूजर्स ने जमकर की तारीफ

वीडियो शेयर करते हुए श्रेया ने लिखा 'अपनी बहन की शादी के लिए पूरी फ्लाइट बुक कर ली.' शेयर किए गए वीडियो के बैकग्राउंड में फेमस पंजाबी गाना सुना जा सकता है. वीडियो को अब तक 1 करोड़ 12 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. 9 लाख 18 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. श्रेया द्वारा शेयर किए गए और वीडियोज के अनुसार ये डेस्टिनेशन वेडिंग राजस्थान के जैसलमेर में हो रही है. 

ये भी पढ़ें - देसी जुगाड़ से लड़के ने बना डाली अनोखी गाड़ी, 10 रुपये के खर्च पर दौड़ेगी 150 किलोमीटर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement