ट्रेंडिंग
Fact check: इस समय सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि अगले साल 500 रुपये के नोट चलन से बाहर कर दिए जाएंगे. आइए जातने हैं क्या है इस दावे का सच
Fact check: सोशळ मीडिया जितना लाभदायक है उकते ही इसके नुकासान है. दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया कई खबरें ऐसी चल रही हैं जहां पर दावा किया जा रहा है कि अगले साल 500 रुपये का नोट चलन से बाहर हो जाएगा. यूट्यूब चैलनों और इंस्टाग्राम पर किए जा रहे इस तरह के दावों ने आम आदमी को टेंशन में डाल दिया है. लोगों के बीच इसको लेकर हलचल तेज हो गई है. लेकिन इस दावे की सच्चाई क्या है आइए जातने हैं. क्या ये दावा सच है या सिर्फ जनता के भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है.
कैसे पहली अफवाह
जब इसकी जांच की गई तो पता चला की ‘CAPITAL TV’ नामक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें ये दावा किया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक मार्च 2026 तक 500 रुपए के नोटों को बंद करने की तैयारी में है. अब इस दावे का पोस्टमार्टम करते हुए सराकरी एजेंसी PIB Fact Check ने स्थिति साफ कर दी है. PIB Fact Check ने ट्वीट करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि ये दावा पूरी तरह से झूठा है.
RBI की तरफ से नहीं की गई कोई घोषणा
उन्होंने कहा, "RBI ने ₹500 के नोट को बंद करने को लेकर कोई घोषणा नहीं की है. यह पूरी तरह से वैध मुद्रा है और इसका चलन जारी है. "बता दें कि आरबीआई की तरफ से इस संबंध में किसी भी तरह का कोई भी ऐलान नहीं किया गया. इसलिए यह स्पष्ट हो जाता है कि 500 रुपये के नोट बंद होने वाली खबर एक जूठी अफवाह है. पीआईबी ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें एक दूसरे के साथ शेयर करके महौल खराब करें.