Advertisement

पति को धोखा देकर उसी पर लगा दिया इल्जाम, बाद में खुद ही पहुंच गई जेल

कोर्ट ने महिला को ब्लैकमेल करने के जुर्म में दोषी पाया और इसे 2 साल 2 महीने की सजा सुनाई. महिला अपने पति घर के काम करने के लिए भी कहती थी.

  पति को धोखा देकर उसी पर लगा दिया इल्जाम, बाद में खुद ही पहुंच गई जेल

इंडोनेशिया में लिव इन रिलेशनशिप को अपराध घोषित किया गया है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंग्लैंड के एक बुजुर्ग कपल का रिश्ता तब टूट गया जब पत्नि ने अपने पति के सामने अपने राज खोल दिए. इंग्लैंड के मेलवर्न में रहने वाली शैरन टेलर को अपने पति डेविड के साथ 21 साल हो गए है लेकिन शैरन एक दिन अपने पति को अपने पुराने अफेयर के बारे में बता दिया. रिश्ते का विश्वास टूटते ही पति अपनी पत्नि से दूर जाकर रहने लगा. 61 साल की शैरन टेलर एक पार्षद भी रह चुकी हैं शैरन ने ठान लिया की वह डेविड को पूरी तरह बर्बाद कर देगी. जिसके बाद शैरन ने अपने पति को परेशान करना शुरू कर दिया लेकिन बाद में शैरन को खुद ही जेल जाना पड़ गया. 

शैरन के अफेयर के बारे में पता लगने के बाद डेविड ने शैरन से अलग रहना शुरू कर दिया लेकिन शैरन चाहती थी कि वह पहले की तरह साथ ही रहे और उसके साथ घर के काम करने में मदद करे. शैरन ने डेविड को एक महीने में करीब 216 मैसेज किए. मैसेज में शैरन ने डेलिड तो गालियां देती थी और उसे वापस आकर घर के काम करने के लिए भी कहती थी.

ये भी पढ़ें -  Viral News: 500 साल पुराने टॉयलेट की तस्वीर वायरल, देखकर समझ नहीं पाएंगे क्या बला है यह

शैरन इसके बाद पोस्ट ऑफिस भी पहुंच गई जहां पर डेविड काम करता था. उसने डेविड को नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया और डेविड के बॉस से कहा कि डेविड ने पिछले सालों में कई बार उसका रेप किया. महिला ने डेविड को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी भी दी. 

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार जब मामला कोर्ट वॉरसेस्टर क्राउन कोर्ट (Worcester Crown Court) में गया तो इस महिला को ही दोषी पाया गया. जज ने महिला को ब्लैकमेल करने के जुर्म में दोषी पाया और इसे 2 साल 2 महीने की सजा सुनाई. कोर्ट ने महिला को 30 दिन रिहैबिलिटेशन के लिए भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें - न सुन पाते हैं न ही बोल पाते हैं! फिर भी मस्त चल रही है इनकी दुकान, बेचते हैं पानी पूरी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement