Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

एम्पलॉयी को गलती से दी 330 गुना ज्यादा सैलरी, बंदे ने तुरंत किया रिजाइन, कोर्ट पहुंची कंपनी को मिली ऐसी 'सजा'

चिली में एक कंपनी ने अपने इम्पलॉयी के अकाउंट में 330 गुना ज्यादा सैलरी भेज दी. पहले तो शख्स ज्यादा पैसे लौटाने को तैयार हो गया लेकिन बाद में रिजाइन करके कंपनी से बातचीत ही बंद कर दी. फिर कंपनी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो जानें आगे क्या हुआ...

Latest News
एम्पलॉयी को गलती से दी 330 गुना ज्यादा सैलरी, बंदे ने तुरंत किया रिजाइन, कोर्ट पहुंची कंपनी को मिली ऐसी 'सजा'
Add DNA as a Preferred Source

अगर आपके अकाउंट में आपकी कंपनी 330 गुना ज्यादा सैलरी भेज दे तो आप क्या करेंगे? क्या आप पैसा वापस लौटा देंगे या फिर उस पैसे को अपना मानकर उससे अपनी मुरादें पूरी करना शुरू कर देंगे? आपको बेशक यह सब कुछ कोरी कल्पना लगे लेकिन चिली में कुछ ऐसी ही घटना घटी है. 

दरअसल चिली में एक व्यक्ति को उसकी कंपनी ने 330 गुना ज्यादा सैलरी दे दी. फ़ूड कंपनी डैन कंसोर्सियो इंडस्ट्रियल डे एलिमेंटोस डे चिली में ऑफिस असिस्टेंट के रूप में कार्यरत यह कर्मचारी आमतौर पर 386 पाउंड (46,162 रुपये) प्रति माह कमाता था. लेकिन मई 2022 में गलती से उसके खाते में 1,27,000 पाउंड (1,51,88,311 रुपये) जमा हो गए.

यह भी पढ़ें- सिर्फ 3 साल के एक्सपीरियंस में सैलरी ₹16 लाख से ₹1.6 करोड़! बंदे की ग्रोथ देख लोग बोले- 'चेला बना लो'

कंपनी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

शुरुआत में तो वह व्यक्ति पैसे लौटाने को तैयार हो गया, लेकिन तीन दिन के अंदर ही उसने इस्तीफ़ा दे दिया और अपनी कंपनी को जवाब देना ही बंद कर दिया. इसके बाद कंपनी ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए कानूनी शिकायत दर्ज कराई. कंपनी ने तर्क दिया कि कर्मचारी को पैसे रखने का कोई अधिकार नहीं है और बिना पैसे वापस किए उन्हें रखना चोरी के बराबर है. कंपनी चाहती थी कि कोर्ट उसे पूरी रकम वापस करने और आपराधिक दंड का सामना करने का आदेश दे.

तीन साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया कि यह घटना चोरी नहीं थी, बल्कि इसे अनअथॉराइज्ड कलेक्शन माना.  नतीजतन यह मामला आपराधिक अभियोजन के रूप में आगे नहीं बढ़ सका. कोर्ट ने व्यक्ति को सभी आपराधिक आरोपों से मुक्त कर दिया और उसे पूरी रकम रखने की इजाजत मिल गई. लेकिन कंपनी अभी भी अपना पैसा वापस पाने की कोशिश में लगी हुई है. कंपनी ने कहा कि वह फैसले की समीक्षा के लिए सभी संभव कानूनी कदम उठाएगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement