Advertisement

'मेरा बच्चा तेरे वाले से सुंदर' इमोशनल कर देगा इंसान और गोरिल्ला मां का ये वायरल वीडियो

Emotional Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हुए इमोशनल वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इंस्टाग्राम पर अब तक इस वीडियो को 10 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं.

'मेरा बच्चा तेरे वाले से सुंदर' इमोशनल कर देगा इंसान और गोरिल्ला मां का ये वायरल वीडियो
emotional video viral 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मां और बच्चे का प्रेम अनमोल होता है. हर मां को अपने बच्चे से बेहद लगाव होता है. जानवर हो या इंसान, हर मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर गुजरती है. सोशल मीडिया पर आपने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे, जिसमें जानवर अपने बच्चे को खूब प्यार करते नजर आए होंगे. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जो आपको इमोशनल कर देगा.

सोशल मीडिया की दुनिया में दाखिल होते ही आपको कई वीडियो दिखाई देते होंगे. कुछ ऐसे वीडियो होंगे, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते तो वहीं कुछ ऐसे भी वीडियो दिखाई देते हैं. जो आपकी आंखों में आंसू ला देते हैं. भावुक कर देने वाला एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसमें एक गोरिल्ला मां अपने बच्चे को खूब प्यार दिखा रही है.

यह भी पढ़ें- चक्रव्यूह में फंसाकर अजित पवार को चारों खाने चित कर रहे शरद पवार, क्या सुप्रिया सुले के सामने करेंगे सरेंडर? 

वायरल वीडियो में क्या है? 

वायरल हो रहे हैं वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गाड़ी में बैठी हुई है और उसकी गाड़ी के खिड़की का कांच बंद है. इस बीच उसके पास एक गोरिल्ला आकर खड़ा हो जाता है. महिला अपने न्यू बॉर्न बेबी को गुरिल्ला मां को दिखाती है. इतना देखते ही गुरिल्ला भागकर अपने बच्चे को लेकर आती है. जिसके बाद वह अपने बच्चे को महिला को दिखाने लगती है. इसके साथ अपने बच्चे को प्यार से खिलाने लगती है.

यह भी पढ़ें- कब आएगी एथेनॉल से चलने वाली पहली कार, गडकरी ने दिया इस पर बड़ा अपडेट

 

वायरल वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. वायरल हो रहे इस प्यारे वीडियो को अब तक 10 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं और 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. करीब 4 हजार लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों ने लिखा कि मां तो मां ही होती है, चाहे जानवर हो या इंसान. कुछ लोगों ने कहा कि इस वीडियो नहीं चेहरे पर मुस्कान के साथ आंखों में आंसू भी ला दिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement