Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Elon Musk New Girlfriend: मां की दोस्त पर आया दुनिया के सबसे अमीर शख्स का दिल!

एलन की पर्सनल लाइफ का नया चैप्टर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वह हाल में अपन गर्लफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे.

Elon Musk New Girlfriend: मां की दोस्त पर आया दुनिया के सबसे अमीर शख्स का दिल!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क दोबारा रिलेशनशिप में आ चुके हैं. गर्लफ्रेंड के साथ उनकी ताजा तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. दोनों को 30 मई को साथ में लंच करते देखा गया. 50 साल के एलन मस्क की गर्लफ्रेंड एक एक्ट्रेस हैं. उनका नाम नताशा बैसेट है. 27 साल की नताशा का एलन के परिवार से उनका पुराना कनेक्शन हैं. बताया जा रहा है कि नताशा साल 2015 से एलन की मां मेय मस्क की दोस्त हैं. रिपोर्ट्स हैं कि मेय ने ही नताशा और एलन की दोस्ती करवाई थी. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं. हालांकि डेटिंग की शुरुआत हाल ही में हुई है.

elon musk

नताशा और मेय की मुलाकात सितंबर 2015 में हुई थी. उस वक्त उन्होंने इंस्टाग्राम पर जाहिर किया था कि वह नताशा से मिलकर काफी खुश हुई थीं. अब एलन और नताशा की करीबियों से लग रहा है कि मेय के साथ उनकी अब भी अच्छी बॉन्डिंग होगी. उम्र की बात करें तो नताशा, एलन की सबसे कम उम्र की गर्लफ्रेंड हैं.

Elon musk with GF

यह भी पढ़ें: Accident: जुगाड़ से भरी हुई थी सवारियां, मोड़ लेते ही टूटा गाड़ी का पिछला हिस्सा

एलन की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनके सात बच्चे हैं और तीन बार तलाक हो चुका है. दो बार तो एक ही महिला से तलाक हुआ था. नताशा की बात करें तो वह एक ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस हैं और उन्होंने 14 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें: Transgenders के लिए खुला डांस स्कूल, मुफ्त मिलेगी ट्रेनिंग

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement