Advertisement

‘मुझे इंसान की जरूरत नहीं खुद नहा लूंगा’ हाथी का ये वीडियो बना देगा दिन

सोशल मीडिया पर एक नहाते हुए हाथी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वजह भी दिलचस्प है. जानिए क्या है मामला?

‘मुझे इंसान की जरूरत नहीं खुद नहा लूंगा’ हाथी का ये वीडियो बना देगा दिन

Elephant Video Viral

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जंगली जानवरों में हाथी एक ऐसा जानवर है, जिसे नहाना खूब पसंद है. जहां दिखा पानी, वहीं हाथी नहाने की जुगत लगाने लगते हैं. पालतू हाथियों को भी नहाने का शौक होता है लेकिन उन्हें नहलाना पड़ता है. इसके लिए इंसान की जरूरत होती है. अब उनके हाथ-पैर तो होते नहीं हैं कि वे नल चलाकर या पाइप से नहा लें. अगर ऐसा आप भी सोच रहे हैं तो आपकी सोच गलत साबित होने वाली है.

हाथी के खुद से नहाने का ये वीडियो सुशांत नंदा नाम के एक वन अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक समझदार हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे नहाने आता है. वह भी नहाने वाली पाइप के इस्तेमाल से. यह हाथी इतना समझदार निकला कि खुद पाइप से पानी भी पी लेता है और नहा भी लेता है. सूंड के इस्तेमाल से वह अनोखा कारनामा कर रहा है. किसी को हाथी के टैलेंट पर यकीन नहीं हो रहा है.

इसे भी पढ़ें-  पति पर लगे छेड़छाड़ के आरोप, बचाने के लिए टावर पर चढ़ गई महिला, अधिकारियों के छूटे पसीने

बस, इंतजार किस बात का. इस टैलेंटेड हाथी का वीडियो देख लीजिए-

बहुत टैलेंटेड निकला ये हाथी

हाथी बहुत टैलेंटेड जानवर है. ऐसा हमेशा से सुनते आए हैं लेकिन इस हाथी को देखकर यकीन हो गया है. ये टैलेंटेड हाथी खुद से ही नहा ले रहा है. इसे इंसान की जरूरत ही नहीं है.

इसे भी पढ़ें- नींव खोदी तो निकला खजाना, खुदाई करने वाले रह गए हैरान

हाथी के टैलेंट पर क्या बोली पब्लिक?

लोग इस टैलेंटेड हाथी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि ये हाथी बहुत क्यूट है. कुछ लोगों ने कहा है कि जानवर खुद से सीख लेते हैं. कुछ लोगों ने कहा है कि इसके लिए हाथी की ट्रेनिंग हुई थी जिसकी वजह से यह हाथी को बहुत यातना से गुजरना पड़ा होगा. कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रकृति सबको जीने की कला सिखा देती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement