Advertisement

Viral: नेता जी को जिता दिया तो फ्री मिलेगा दूध-अंडा, फॉरेन ट्रिप और न जाने क्या-क्या, मजेदार पर्चा वायरल

महापौर पद के लिए चुनावी मैदान में उतरीं श्रीमति शशि स्टेला लुइस ने अपने प्रचार के छपे पर्चों में 365 दिन फ्री खाना जैसे कई ऑफर दिए हुए थे.

Viral: नेता जी को जिता दिया तो फ्री मिलेगा दूध-अंडा, फॉरेन ट्रिप और न जाने क्या-क्या, मजेदार पर्चा वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चुनावी मौसम में नेता आगे बढ़-बढ़ कर एक से एक लुभावने ऑफर देते हैं. कोई जनता में कंबल-साड़ी बंटवा देता है तो कोई पक्के मकान और नौकरी का लालच देता है. कुछ तो ऐसे होते हैं जो शायद फ्री का ऑफर देने से पहले यह तक दोबारा नहीं सोचते कि वह कह क्या रहे हैं. ऐसा ही एक चुनावी पर्चा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसे पढ़ेंगे तो आप सिर पकड़ लेंगे. कोई भला ऐसी बातें कर सकता है.

महापौर पद के लिए चुनावी मैदान में उतरीं श्रीमति शशि स्टेला लुइस ने अपने प्रचार के छपे पर्चों में गरीबों को 365 दिन Free Food, जबलपुर में पीने के पानी की सप्लाई फ्री, Electricity Bill Free, सालभर बिजली फ्री, इलाज फ्री, बच्चों को एक लीटर दूध और दो दो अंडे फ्री, कोरोना के चलते मारे गए लोगों को एक-एक करोड़ रुपये, फुटपाथ में धंधा करने वालों को एक एक गुमटी, पत्रकारों को विदेश यात्रा की सुविधा जैसे अटपटे ऑफर छापे हुए थे. अब आप खुद ही सोचिए इनमें से कितने वादे लॉजिकल हैं.

यह भी पढ़ें: Dogs Suicide Bridge: स्कॉटलैंड के इस रहस्यमयी पुल से कूदकर आत्महत्या कर लेते हैं कुत्ते  

funny promises of a leader

बस यही वजह है कि यह वादों से भरा पर्चा इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस पर्चे पर हंस भी रहे हैं और साथ ही विदेश यात्रा, फ्री दूध-अंडे और खाने वाले ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी भी मांग रहे हैं. मजेदार बात देखिए शशि जी की पार्टी का नाम भारतीय गरीब पार्टी है. 

यह भी पढ़ें: 10 डिजिट का ही क्यों होता है Mobile Number, 11 या 9 क्यों नहीं?   

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement