Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

सट्टेबाजी ऐप के प्रमोशन पर ED ने की इन दिग्गज क्रिकेटरों से पूछताछ, बॉलीवुड सितारों के भी नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) के शीर्ष अधिकारियों ने बताया है कि प्रतिबंधित सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स जैसे 1xBet, FairPlay, Parimatch और Lotus365 के प्रमोशन से जुड़े होने के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना से पूछताछ की है.

सट्टेबाजी ऐप के प्रमोशन पर ED ने की इन दिग्गज क्रिकेटरों से पूछताछ, बॉलीवुड सितारों के भी नाम

ED questions Cricketers

Add DNA as a Preferred Source

देश में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन सट्टेबाजी के बाजार को लेकर अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच का दायरा अब सिर्फ एप्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें अब पूर्व क्रिकेटर्स, फिल्मी सितारे और मीडिया संस्थान भी शामिल हो गए हैं.

किन-किन सेलेब्रिटीज़ से हुई पूछताछ?

ईडी ने जिन हस्तियों से पूछताछ की है, उनमें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना, अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला शामिल हैं. इन सभी पर प्रतिबंधित सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स 1xBet, FairPlay, Parimatch और Lotus365 का प्रमोशन करने का आरोप है.

ईडी के अनुसार, ये सेलेब्रिटीज़ सरोगेट ब्रांड्स जैसे 1xBat और 1xBat Sporting Lines के विज्ञापनों में शामिल रहे हैं, जिनमें  क्यूआर कोड के ज़रिए यूजर्स को सट्टा साइट्स पर डायवर्ट किया जाता है. यह भारतीय कानून का सीधा उल्लंघन है.


किन कानूनों का हो सकता है उल्लंघन?

ईडी की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये प्रमोशनल गतिविधियां कई भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर सकती हैं, जैसे-

IT (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) एक्ट
फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA)
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA)
बेनामी ट्रांजैक्शन एक्ट

इसके अलावा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरीज़ का भी उल्लंघन सामने आया है.

मीडिया हाउस भी ED के निशाने पर

ED की जांच की रडार में अब कुछ बड़े मीडिया संस्थान और विज्ञापन एजेंसियां भी आ गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इन संस्थानों को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है ताकि वे उनके विज्ञापन को प्रसारित करें. इस संबंध में और लेनदेन की भी जांच जारी है.


सेलेब्रिटीज़ का कोई जवाब नहीं

मीडिया के अनुसार, हरभजन और रैना के मैनेजर ने इससे इंकार कर दिया है, जबकि युवराज, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला की ओर कोई जवाब नहीं मिला.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement