Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

दुर्गा पूजा के पंडाल में क्यों आ रही है चर्च जैसी फीलिंग, वायरल हो रहा है ये वीडियो

Chandi Path in English: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंग्रेजी में मां दुर्गा का चंडी पाठ किया जा रहा है.

दुर्गा पूजा के पंडाल में क्यों आ रही है चर्च जैसी फीलिंग, वायरल हो रहा है ये वीडियो

अंग्रेजी में पाठ करते लोग

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Chandi Path in English: कोविड प्रोटोकॉल के कारण दो साल के सुस्त पूजा समारोह के बाद लोग 2022 में दुर्गा पूजा (Durga Puja) को भव्य तरीके से मनाते नजर आ रहे हैं. कला के विभिन्न विचारों के साथ नए विषयों और मजेदार थीम में इस बार कोलकाता रंगा हुआ है. लेकिन इन सब विषयों के बीच कुधघाट की पूजा समिति ने वो किया है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. उन्होंने महालया पर अंग्रेजी में चांडीपाठ का पाठ किया. कार्यक्रम कुदघाट प्रगति संघ की तरफ से ऑर्गनाइज किया गया है.

25 सितंबर को महालया के दौरान कुदघाट में एक पूजा समिति ने अंग्रेजी में चांडीपथ का विशेष पाठ आयोजित किया! इस पाठ का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें: Video: शिवजी का सांप चुरा ले गए चोर, वायरल वीडियो में देखें चोरों की हिमाकत 

बता दें चंडी पाठ हिंदू परंपरा में देवी मां की मंत्र पूजा की सबसे प्राचीन प्रणालियों में से एक है.

वीडियो देखने के बाद लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर लिखा - ऐसा लग रहा है कि किसी चर्च में लोग हैं. क्या ये लोग वैश्वीकरण के नाम पर अपनी "मातृभाषा और मां दुर्गा" को बदल देंगे?

 

महालया पर हर साल, ऑल इंडिया रेडियो (AIR) महिषासुर मर्दिनी का प्रसारण करता है जिसमें महान बीरेंद्र कृष्ण भद्र की आवाज सुनाई देती है. रेडियो शो दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक है और दुनिया भर में बंगाली कार्यक्रम सुनने के लिए लोग सुबह जागते हैं.

यह भी पढ़ें: साधू की सलाह पर शख्स ने किया खुद को जमीन में दफन, पुलिस ने किया दोनों को जेल में बंद

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर ने राक्षस राजा महिषासुर को हराने के लिए देवी दुर्गा की रचना की थी. महालया तो पितृ पक्ष यानी ​सर्व पितृ अमावस्या का अंतिम दिन माना जाता है. इसलिए इस दिन को देवी दुर्गा के अपनी परम शक्ति के साथ पृथ्वी पर आगमन के रूप में बताया जाता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement