Advertisement

Dulhan Dance Video: शादी में दुल्हन के ठुमके देख खुला रह गया दूल्हे का मुंह, लोग बोले 'मन डोल गया'

Bride Groom Dance Video: दूल्हा दुल्हन के डांस का वीडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल है. इसमें दुल्हन का डांस देखकर दूल्हा भी चौंक गया है.

Dulhan Dance Video: शादी में दुल्हन के ठुमके देख खुला रह गया दूल्हे का मुंह, लोग बोले 'मन डोल गया'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादियों का सीजन तो फिलहाल खत्म हो चुका है लेकिन उनका नशा हमेशा ही लोगों के सिर पर सवार रहता है. शादियों में होने वाला दूल्हे और दुल्हन के डांस का वीडियो  काफी पॉपुलर माना जाता है. आए दिन इंटरनेट पर ऐसे वीडियोज हमारे सामने आते हैं जिसमें कभी दूल्हा वायरल होता हो तो कभी दुल्हन. फिलहाल एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दुल्हन ने गजब का डांस किया है जिसे देख दूल्हे का मुंह खुला रह गया.

दरअसल यह वीडियो एक शादी का है. इसमें  दूल्हा-दुल्हन साल 2000 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘बादल’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘तुझे देख के दिल मेरा डोले’ पर डांस करते हुए नजर आते हैं. इस दौरान दुल्हन ऐसे कमाल के मूव्स दिखाती है कि दूल्हा बस देखता ही रह गया.

Girl Dance in Wedding Viral: शादी में लड़की ने लगाए गजब के ठुमके, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे फैन

दुल्हन ने अपने डांस से डांस फ्लोर पर आग लगा दी. हालांकि अपनी दुल्हन का दूल्हे ने भी डांस में अच्छा साथ दिया है. यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लोग इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं. 

'सूरज हुआ मद्धम' गाने पर भाभी ने पीली साड़ी में किया धमाकेदार डांस, अदाओं ने लूट लिया लोगों का दिल

गौरतलब है कि दूल्हा-दुल्हन के इस क्यूट से परफॉर्मेंस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sanja_ykumar1519 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement