Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

शादी के मंडप में दुल्हे के साथ हुआ कांड, दुल्हन को देख उड़ गए होश

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपनी दुल्हन को देख दूल्हे के होश उड़ जाते हैं.

शादी के मंडप में दुल्हे के साथ हुआ कांड, दुल्हन को देख उड़ गए होश

Bride Groom Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों शादी-विवाह के वीडियो वायरल हो जाते हैं. दूल्हा-दुल्हन की एक्टिविटी से लेकर शादियों में पूरी की जाने वाली रस्मों का वीडियो आए दनों  सोशल मीडिया पर खूब देखा जाता है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी की रस्में निभाई जा रही हैं, तभी दूल्हे की नजर दुल्हन पर पड़ी तो वह हैरान रह गया. 

इस वीडियो को यूजर 'bridal_lehenga_designn' ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा, "शेयर करें.. बताएं अपनी बेस्टी को उसके फ्यूचर का सीन". इस क्लिप को सैकड़ों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. इसमें एक दूल्हा और दुल्हन को मंडप में बैठे हुए दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: Video: स्ट्रेचर के अंदर आते ही धंस गई लिफ्ट, सिर के बल नीचे गिरा मरीज

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Video: मुस्लिमों से मंदिर में पढ़वाई हनुमान चालीसा, वीडियो इंटरनेट पर वायरल 

वीडियो में नजर आ रहा  है कि दूल्हा अपनी दुल्हन की घूंघट उठाने में उसकी मदद करता है. लाल रंग के लहंगे में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही है, जबकि दूल्हा शेरवानी में बगल में बैठा है. इस दौरान दूल्हा अपनी पत्नी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है.

तभी वह दुल्हन को देखने के लिए उसका मुंह अपनी तरफ घुमाता है तो उसके होश फाख्ता हो जाते हैं. दुल्हन को देखते ही दूल्हा चिल्ला उठता है. वहां मौजूद लोग भी इस एक्टिविटी को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement