ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति हैदराबाद के एक्सप्रेसवे पर नशे की हालत में ऊंट पर सोता नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई अतरंगी वीडियो वायरल होता रहता है. हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नसे की हालत में धुत, हैदराबाद की सड़कों पर ऊंट की सवारी करता हुआ नजर आ रहा है. हैरानी वाली बात ये है कि व्यक्ति नशे की हालत में ऊंच पर ही सो गया. चलते-चलते ऊंट बेकाबू होकर एक्सप्रेसवे पर दौड़ने लगा. घटना हैदराबाद के पी.वी. नरसिम्हा राव एक्सप्रेसवे की है, जहां एक शख्स देर रात ऊंट पर सवार था. चौंकाने वाली बात यह थी कि वह आदमी शराब के नशे में ऊंट पर ही बेहोश पड़ा था और ऊंट को नियंत्रित करने वाला कोई नहीं था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऊंट सड़क के किनारे-किनारे दौड़ता जा रहा है और उस पर सवार शख्स नींद में झूल रहा है.
इस दौरान एक कार में सवार दो युवक इस पूरी घटना को देख रहे होते हैं. उन्हें एहसास हुआ कि अगर ऊंट को नहीं रोका गया तो बड़ा हादसा हो सकता है. उनमें से एक युवक ऊंट पर बैठे व्यक्ति पर पानी डालकर उसे जगाने की कोशिश करता है, लेकिन वो होश में नहीं आता. फिर दोनों युवक अपनी कार से उतरते हैं और ऊंट की लगाम खींचकर उसे रोकने की कोशिश करते हैं.
एक यूजर ने कहा, "ऐसी दुनिया में जहां कई लोग आंखें मूंद लेना पसंद करते हैं, इस एक व्यक्ति ने साहस चुना! अनगिनत लोगों की जान बचाई और दुर्घटनाओं को रोका! मानवता को आपके जैसे और लोगों की जरूरत है जो तब काम करते हैं जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है. वाकई ये सराहनीय है." वहीं, एक अन्य ने टिप्पणी की, "आप लोगों ने उसकी जान और बड़ी दुर्घटनाओं को बचाया, इसके लिए आपको बधाई. आजकल, जीवन बहुत अप्रत्याशित है."
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.