Advertisement

नशे में धुत शख्स स्टील के गिलास से करने लगा सेक्स, हुआ ऐसा हाल कि करनी पड़ी सर्जरी

Viral News: नेपाल के एक शख्स ने नशे में धुत होकर कुछ ऐसा किया कि स्टील का एक गिलास उसके मलद्वार में फंस गया.

नशे में धुत शख्स स्टील के गिलास से करने लगा सेक्स, हुआ ऐसा हाल कि करनी पड़ी सर्जरी

X-Ray

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ज्यादा नशा कर लेना और नशे में धुत होना कई बार खुद को ही भारी पड़ जाता है. नेपाल में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. इस शख्स के मलद्वार (Anus) में स्टील का गिलास फंस गया. दो दिनों तक वह टॉयलेट भी नहीं जा पा रहा था. हालात ऐसे थे कि वह किसी से कुछ कह भी नहीं पा रहा था. उसने खुद से गिलास को निकालने की कोशिशें भी कीं लेकिन सफलता नहीं मिली. आखिर में इस शख्स को अस्पताल ले जाया गया जहां सर्जरी करके गिलास को बाहर निकाला गया.

नेपाल मेडिकल सेंटर के जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स ने खुद ही पूरा वाकया बताया है. उसने बताया कि वह नशे में धुत था और सेक्स करना चाह रहा था. यौन संतुष्टि के लिए उसने स्टील के गिलास को अपने मलद्वार में घुसाने की कोशिश की. अचानक यह गिलास अंदर चला गया और फंस गया. 46 साल के इंसान के मलद्वार में स्टील का यह गिलास 3 दिनों तक फंसा रहा.

यह भी पढ़ें- प्रेमी को दे दिया था जहर, फिर फोन करके बोली- अभी न मरे हो तो फांसी लगा लेना, गुडबाय

सर्जरी करके निकाला गया गिलास
इस दौरान गनीमत इतनी रही कि गिलास से उसको कोई चोट नहीं आई और ब्लीडिंग भी नहीं हुई. आखिर में जब उसे डॉक्टरों के पास ले जाया गया तो डॉक्टरों ने एक्सरे करवाया. एक्सरे में सामने आया कि गिलास उल्टी पोजीशन में फंसा हुआ था. इसके बाद डॉक्टरों ने एक्सप्लोरेटरी लैपेरोटोमी सर्जरी की. जब इस सर्जरी से भी काम नहीं बना तो एंटरोस्टॉमी सर्जरी की गई.

यह भी पढ़ें- गरम तवे पर डोसे के बैटर की जगह बैठ गए बाबा, देखिए हैरान करने वाला वीडियो

आखिर में डॉक्टर इस गिलास को निकालने में कामयाब हो गए. सर्जरी के बाद इस शख्स को 7 दिनों तक अस्पताल में रखा गया. लगभग दो महीने के फॉलोअप के बाद डॉक्टरों ने बताया कि अब यह शख्स पूरी तरह से ठीक हो गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement