Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

अपनी ही बारात में शराब पीकर आया दूल्हा मंडप में ही सो गया, दुलहन ने तोड़ दी शादी

Drunk Groom: अपनी ही शादी में शराब पीकर पहुंचे दूल्हे का हाल देखकर दुलहन ने शादी से ही इनकार कर दिया.

अपनी ही बारात में शराब पीकर आया दूल्हा मंडप में ही सो गया, दुलहन ने तोड़ दी शादी

Drunk Groom

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: असम के नलबारी में एक दूल्हा अपनी ही शादी में शराब पीकर पहुंच गया. वह नशे में इतना धुत था कि उससे बैठा नहीं गया और वह मंडप में सो गया. दूल्हे का यह हाल देखकर दुलहन ने शादी करने से इनकार कर दिया और बारात खाली ही लौट गई. सामने आए वीडियो में देखा गया कि दूल्हा नशे में इस कदर बेहाल था कि वह शादी की रस्में भी नहीं निभा पा रहा था.

दूल्हे की पहचान नलबारी के प्रसेनजीत हलोई के रूप में हुई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत होने की वजह  से वह शादी के मंडप में ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा था. पंडित ने उसे जब मंत्र बोलने को कहा तो वह मंत्र भी नहीं बोल पा रहा था. आखिर में वह मंडप में ही लेटकर सो गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- पति पर छेड़छाड़ के आरोप, बचाने के लिए टावर पर चढ़ गई महिला, अधिकारियों के छूटे पसीने

दुलहन ने शादी से किया इनकार
दुलहन के एक रिश्तेदार ने बताया, 'शादी की रस्में चल रही थीं. हमारी ओर से पूरी कोशिश की गई कि शादी हो जाए लेकिन जब मामला बिगड़ा तो लड़की ने शादी में बैठने से इनकार कर दिया. दूल्हे के साथ आए 95 प्रतिशत लोग नशे में धुत थे. हमने गांव के मुखिया को इसके बारे में बताया और पुलिस को भी सूचना दे दी.'

यह भी पढ़ें- विदेशी नागरिकों ने जूते की सोल और अंडरवियर में छिपाया 1.4 करोड़ का सोना

शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि दूल्हा नशे में इतना धुत था कि वह कार से भी नहीं उतर पा रहा था. दूल्हे के पिता तो और भी ज्यादा नशे में थे. शादी कैंसल करने के बाद दुलहन के परिवार ने नलबारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. दुलहन के पक्ष ने शादी में हुए अपने खर्च का हर्जाना भी मांगा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement